खेत पर सोते ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

खेत पर सोते ग्रामीण की गोली मारकर हत्याघटना से गांव में सनसनी

मथुरा। खेत पर सोते एक ग्रमीण की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूरे क्षेत्र में घटना से सनसनी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मांट क्षेत्र अन्तर्गत गांव जाबरा में 47 वर्षीय भूरी सिंह पुत्र उदयसिंह जो रात्रि में अपने खेत पर सो रहा था तभी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली कनपटी पर लगी है जिससे लगता है कि पास से ही गोली मारी गई है। घटना का आज सुबह उस समय पता चला जब मृतक के बेटे खेत पर उसे चाय देने पहंुचे तो भूरी सिंह का खून से लतपत शरीर देखकर उनके होश उड़ गये। मृतक के परिवारिजनों ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। हत्या क्यों हुई इससे कारणों की पुलिस तलाश कर रही है। आज इस हत्या को लेकर मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक पं श्याम सुन्दर शर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद थे। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login