शिक्षा का अधिकार मेले में उपस्थित अतिथिगण एवं छात्र छात्राऐ
गोवर्धन। सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को आरटीई मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्यातिथि गोवर्धन नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सरोज शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व बीआरसी हरस्वरूप शर्मा, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रधान आन्यौर मुकेश कौशिक, प्रधान महमदपुर दिनेश कौशिक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत एनपीआरसी श्याम सुन्दर शर्मा ने की।
चेयरमैन श्रीमती सरोज शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मेले में विभिन्न विधालयों से उपस्थित बालिकाओं द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागत गान, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ, बाल श्रम आदि कार्यक्रमों पर मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। मेले में बाबूलाल मिश्रा द्वारा बाल शिक्षा का अधिकार एवं रजनी शर्मा द्वारा शिक्षा, विनोद पाराशर द्वारा आरटीई एक्ट पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने हेतु आग्रह किया गया। मेले में रामबाबू, राजकुमार चैधरी, विजय, पुनेन्द्र वार्डन जयमाला, मनोज शर्मा, बलवीर सिंह आदि उपस्थित थे। मेले का संचालन विनोद दीक्षित प्रधानाध्यापक ग्राम हरीपुरा द्वारा किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया। एबीआरसी बलवीर सिंह द्वारा की गयी मेले की व्यवस्थाओं को आगन्तुकों द्वारा सराहा गया।






Related Items
गांव और शहर के चक्रव्यूह में फंसे ‘जोरम’ के मनोज वाजपेयी
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य
रासद छोड़ चमन शर्मा हुए भाजपाई