गोवारिकर की अगली फिल्म में अथिया शेट्टी !

गोवारिकर की अगली फिल्म में अथिया शेट्टी !हालांकि इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर अपने बैनर तले सिर्फ निर्मित करेंगे। फिल्म का निर्देशन किसी अन्य द्वारा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ‘क्वीन’ फिल्म के लेखक ने आशुतोष गोवारिकर के प्रोडक्शन हाउस के लिए एक मजेदार स्क्रिप्ट लिखी है। आशुतोष इस प्रोजेक्ट में परदे के पीछे सिर्फ निर्माता के रूप में सक्रिय रहेंगे। क्वीन की तरह ही यह एक नायिका प्रधान फिल्म है जो पूरी तरह से हास्य से सराबोर है। फिल्म का केन्द्र बिन्दु एक लडकी है जिसके इर्दगिर्द पूरी फिल्म की कहानी घूमती है। क्वीन की तरह ही यह एक नायिका प्रधान फिल्म है जो पूरी तरह से हास्य से सराबोर है। फिल्म का केन्द्र बिन्दु एक लडकी है जिसके इर्दगिर्द पूरी फिल्म की कहानी घूमती है। बताया जा रहा है कि आशुतोष गोवारिकर ने इस फिल्म के लिए सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से सम्पर्क किया है, जो अपनी पहली फिल्म ‘हीरो’ के बाद खाली बैठी हैं। हालांकि अभी तक अथिया ने फिल्म की पटकथा नहीं पढी है। जल्द ही वे आशुतोष से इस फिल्म की नैरेशन सुनेगी। उसके बाद ही वे निर्णय लेंगी कि वे इस फिल्म को करेंगी या नहीं।          

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जोश और बलिदान से तराशी गई फिल्म है ‘काकोरी’

  1. फिल्म प्रशंसकों के लिए एक बेमिसाल पड़ाव बन रहा है इफ्फी-2025

  1. ... ना माना इंसान तो अगली बाढ़ होगी और बेरहम…!




Mediabharti