चार दिन पूर्व हुई महिला की हत्या गुत्थी पुलिस ने सुलझाई

चार दिन पूर्व हुई महिला की हत्या गुत्थी पुलिस ने सुलझाईपुलिस ने एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार 

पांच लोगों ने दुष्कर्म करने के बाद की थी हत्या 

मथुरा। चार दिन पूर्व मांट थाना क्षेत्र के गांव डांगौली में मिली पलवल निवासी ललिता के शव के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला वृंदावन में पिछले कुछ समय से रह रही थी, पांच लोग उसे शराब का झांसा देकर अपने साथ ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अपनी करतूत छिपाने के लिए इन्होंने ललिता की हत्या कर डाली। 

विदित हो कि 25 जून की सुबह मांट थाना क्षेत्र के ग्राम डांगौली स्थित इंद्रपाल के चरी के खेत से ग्रामीणों को एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला की शिनाख्त ललिता पत्नी दयाराम भारद्वाज निवासी ग्राम बनचारी थाना होडल पलवल, हरियाणा के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि महिला अत्यधिक शराब पीने की आदी थी, जिस वजह से परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद ललिता वृंदावन आ गई थी। तब से वह पोहप सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी छटीकरा के यहां किराए पर रह रही थी। बुधवार को घटना से पर्दा उठाते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 23-24 जून की रात ओमप्रकाश उर्फ मल्ल पुत्र हरीश चन्द्र व कालीचरन उर्फ भल्लो पुत्र स्व० करन सिंह निवासी डांगौली मांट उसे अपने साथ ले गए थे। इस पर पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही थी, इसी बीच मांट थाना प्रभारी दुर्गेश यादव ने देवेंद्र उर्फ फोर्ड पुत्र कालीचरन निवासी डांगौली को शक के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में देवेंद्र ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि ओमप्रकाश व कालीचरन ने 23-24 जून की रात ओमप्रकाश के खेत पर ललिता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद यह तीनों डांगौली चैराहा स्थित देशी शराब की दुकान पर पहुंचे, जहां देवेंद्र, धनीराम बघेल, राजेश भी मिले। इसके बाद इन सभी ने उसके साथ दिनभर बलात्कार किया जिस पर उसकी हालत बिगड गई, करतूत छिपाने के लिए ललिता की हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस कालीचरन, धनीराम, ओमप्रकाश व राजेश की तलाश कर रही है, जल्द ही इन्हें भी पकड लिया जायेगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. दहेज हत्या निजी त्रासदी नहीं, खुला सामाजिक जुर्म है...

  1. दांपत्य में दरार, क्या महिला सशक्तिकरण है जिम्मेदार…!

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई




Mediabharti