चार या पांच गेंदबाजों के सवाल पर बोले कोहली

चार या पांच गेंदबाजों के सवाल पर बोले कोहलीकानपुर । भारत और न्यूजीलैंड के बीच ग्रीन पार्क स्टेडियम में गुरुवार (22 सितंबर) से तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट शुरू होने जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली के मुताबिक टीम लंबे घरेलू सत्र के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। कोहली ने कहा कि टीम इंडिया में सर्वश्रेष्ठ बनने की क्षमता है। यह सत्र काफी लंबा है और कई टेस्ट मैच खेले जाने हैं। यह सत्र कई खिलाडिय़ों की जगह तय करेगा। हमारी टीम पूरी तरह से तैयार और उत्साहित है। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा चिकनगुनिया की वजह से इस टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। इस बारे में कोहली ने कहा कि ईशांत की जगह जिस भी खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा उसे अपनी जगह बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। टीम में चार या फिर पांच गेंदबाजों को खिलाने पर फैसला जल्द ही किया जाएगा। हमारा ध्यान गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी पर भी रहेगा। पिच को लेकर किए गए सवाल पर कोहली ने कहा कि लोग पिच की बात कर रहे हैं, हम इसके आदी हो गए हैं क्योंकि हर मैच से पहले विकेट पर बात होती है लेकिन हमारे खिलाड़ी विकेट पर ध्यान नहीं दे रहे, हमारा सारा ध्यान मैच और अपने प्रदर्शन पर है। ग्रीन पार्क देश के कुछ उन ऐतिहासिक स्टेडियमों में है जिसने अपना पुराना लुक बरकरार रखा है।

 

इस ऐतिहासिक स्टेडियम में खेलना अच्छा लगता है क्योंकि इस मैदान में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, सब कुछ पुरानी शैली का है। यह सत्र काफी व्यस्त है इसलिए खिलाडियों में बहुत उत्साह है और उन्होंने बहुत तैयारियां भी की हैं। इस सत्र में कई टेस्ट मैच खेले जाने हैं और यह सत्र कई खिलाडिय़ों की जगह तय करेगा। स्पिनरों की भूमिका पर पूछे गए सवाल पर कोहली ने कहा कि दोनों टीमों के पास बहुत अच्छे स्पिनर हैं। हम गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी पर ध्यान देंगे। वेस्टइंडीज में टीम चार और पांच गेंदबाजों दोनों संयोजन के साथ खेल चुकी है इसलिए इसमें ज्यादा मुश्किल नहीं आएगी। अगर आप मैच जीतना चाहते है और चैंपियन बनना चाहते हैं तो विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं देना चाहिए क्योंकि अगर आपने आधे घंटे भी ढिलाई बरती तो विपक्षी टीम हावी हो सकती है। कीवी टीम अच्छी है और हम उसे कम नहीं आंक रहे। मैदान पर स्पाइडर कैमरा लगाए जाने के सवाल पर कोहली ने कहा कि अगर यह कैमरा गेंदबाजी को प्रभावित करता है तो अच्छा नहीं लगता। स्पाइडर कैमरा दर्शकों को मैच का अच्छा नजारा दिखाने के लिए होता है लेकिन बस इतना ख्याल रखना चाहिए कि खिलाडिय़ों के लिए यह बाधा न बने। उन्होंने इस साल जनवरी में सिडनी में वनडे मैच का भी उल्लेख किया जब उनका एक शॉट कैमरे में लगा था और अंपायर ने इसे डेड बॉल घोषित कर दिया था।                              

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. मोदी मॉडल की नई कसौटी होंगे पांच राज्यों के चुनाव नतीजे

  1. दुनिया की पांच सबसे बड़ी कोयला खानों में से दो भारत में

  1. आए दिन होती हैं ये पांच परेशानियां तो हो जाएं सतर्क...




Mediabharti