चेन्नई । इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू हो रहे पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला में 3-0 से आगे है। इंग्लैंड की टीम में लियाम डॉसन पदार्पण कर रहे हैं और स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी हुई है। जिमी और वोक्स को आराम दिया गया हैा। भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। भुवनेश्वर कुमार की जगह ईशांत शर्मा और जयंत यादव के स्थान पर अमित मिश्रा को टीम में जगह दी गई है।
टीमें: भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, करुण नायर, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव।
इंग्लैंड: एलिस्टर कुक (कप्तान), केटन जेनिंग्स, जो रूट, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक बॉल।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
अभ्यास मैच : इंग्लैंड ने भारत को दिया 283 रन का लक्ष्य
इंग्लैंड ने पहला अभ्यास मैच 3 विकेट से जीता
5 वां टेस्ट : इंग्लैंड को लगे चार झटके