जनसंख्या वृद्धि देश के विकास में अवरोधक

रोमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में विश्व जनसंख्या दिवस पर गोष्ठी पर बच्चों को संबोधित करती सीमा केसी

विश्व जनसंख्या दिवस पर गोष्ठी का आयोजन 

मथुरा। विश्व जनसंख्या दिवस पर रोमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भारत के साथ-साथ विश्व में तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों ने छात्र.छात्राओं के समक्ष अपने विचार व्यक्त किये। सीमा के.सी. ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विश्व जनसंख्या दिवस है। हर राष्ट्र में इस दिन का विशेष महत्व है क्यूंकि आज दुनियां के हर विकासशील और विकसित दोनों तरह के देश जनसंख्या विस्फोट से चिंतित हैं। विकासशील देश अपनी आबादी और जनसंख्या के बीच तालमेल बैठाने में मथ्थापच्ची कर रहे हैं तो विकसित देश पलायन और रोजगार की चाह में बाहर से आकर रहने वाले शरणार्थियों की वजह से परेशान हैं।.विद्यालय के निदेशक एस. पी. सिंह ने कहा कि विश्व की कुल आबादी का आधा या कहें इससे ज्यादा हिस्सा एशियाई देशों में है.। चीन, भारत और अन्य एशियाई देशों में शिक्षा और जागरुकता की वजह से जनसंख्या विस्फोट के गंभीर खतरे साफ दिखाई देने लगे हैं। इस अवसर पर सुश्री प्रीती बागड़ी, अंकिता गांधी, भानूप्रिया गोयल, हिमांशी सिंह, सुचि गौतम, वैशाली वाही, पीयूष्मा पारीक, श्रीमति पदमा गोस्वामी, प्रतिभा शर्मा, विनय सोलंकी, नैंसी, रेखा शर्मा, मनोरमा अग्रवाल, सीमा, शिखा सारस्वत, श्री हेमेन्द्र शर्मा, मुकेश चैधरी आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. इश्क़ को मिले कानूनी मान्यता, उम्र सीमा 15 साल करने की जरूरत

  1. सिर्फ 'सीमा विवाद' नहीं, यह संघर्ष 'सभ्यताओं की लड़ाई' है…!

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य




Mediabharti