जलभराव के चलते काॅलोनीवासियों का जीना मुहाल

जलभराव के चलते काॅलोनीवासियों का जीना मुहालजलभराव के चलते काॅलोनीवासियों का जीना मुहालमथुरा। टाउनशिप क्षेत्र की राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से मोहनपुर अडूकी रोड स्थित ताराधाम काॅलोनी सहित करीब दस काॅलोनियों मेें कई स्थानों पर जलभराव हो रहा है जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। आये दिन स्कूली बच्चे व राहगीर गड्डेदार सडक में भरे कई फुट पानी में गिर जाते हैं। वहीं सड़क पर जमा हो रहे पानी में मच्छर पनप रहे हैं जिससे संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।  जलभराव को लेकर आक्रोशित ताराधाम काॅलोनी के दर्जनों महिला-पुरूषों ने मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंच नारेबाजी करते हुए उपाध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा तथा क्षेत्र में जलभराव से हो रहीं परेशानियों से अवगत कराते हुए ताराधाम काॅलोनी से राष्ट्रीय राजमार्ग-2 तक नाली व सडक बनवाने की मांग की। काॅलोनीवासियों का कहना था कि जलभराव के कारण इतना बुरा हाल है कि पैदल तो क्या, चार पहिया गाडियां भी नहीं निकल पा रही हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इस दौरान सतीश चन्द्र शर्मा, जितेन्द्र यादव, विवेक प्रिय आर्य, उमेश अग्रवाल, प्रेमचंद वर्मा, कपिल प्रताप, धर्म सिंह, लेखराज गुर्जर, सुनीता तोमर, विनीता शर्मा, शशि देवी, अर्चना यादव, राजेश, मंजू देवी, ओमवती, ओमप्रकाश सारस्वत, निहाल सिंह, हरवीर सिंह, श्रीपाल सिंह, तोरन सिंह, विनय कश्यप आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. बिहार में इस बार ढह जाएंगी जाति और धर्म की दीवारें...!

  1. जीवन, धर्म और संस्कृति की संवाहिका है यमुना

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई




Mediabharti