जानिए अक्षय को किसका है बेसब्री से इंतजार

जानिए अक्षय को किसका है बेसब्री से इंतजारबॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार आगामी फिल्म ‘अकीरा’ को लेकर काफी उत्साहित है। खिलाडी कुमार के साथ इस फिल्म में दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका में है। अक्षय इस फिल्म में सोनाक्षी का एक्शन अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘खिलाड़ी’ स्टार ने बुधवार को एक वीडियो ट्वीट की, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘नमस्कार, इस समय मैं लखनऊ में हूं और मेरे पीछे गोमती नदी है। मैं बहुत खुश हूं कि किस तरह देश की महिलाएं अपनी उपलब्धियों से इतिहास रच रही हैं।’’ अक्षय ने 48 सेकंड की वीडियो में लिखा, ‘‘सुना है कि वह आर्ट ऑफ किकिंग की मास्टर हैं। ‘अकीरा’ में सोनाक्षी सिन्हा को देखने के लिए उत्साहित हूं।’’ अक्षय, सोनाक्षी के साथ ‘हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ और ‘राउडी राठौर’ में अभिनय कर चुके हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘अकीरा’ ए.आर. मुरुगदास द्वारा निर्देशित है। उन्होंने इससे पहले सोनाक्षी के साथ ‘हॉलीडे’ में काम किया था। ‘अकीरा’ दो सितंबर को रिलीज होगी।              

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. महाकुंभ से किसको मिला 'पुण्य' लाभ, किसका हुआ नुकसान...!

  1. भारत में जारी है अक्षय ऊर्जा क्रांति, साल 2025 हो सकता है महत्वपूर्ण

  1. वृंदावन की कुंज गलियां कर रही हैं कृष्ण का इंतजार




Mediabharti