नई दिल्ली रू दिलखुश अंदाज के लिए जाने.जाने वाले पत्रकार और लेखक खुशवंत सिंह का गुरुवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे।
खुशवंत सिंह ने अपने अंतिम दिनों में भी लेखन कार्य नहीं छोड़ा था। उन्होंने अपनी अंतिम सांस सुजान सिंह पार्क स्थित अपने आवास पर ली।
खुशवंत सिंह जन्म 2 फरवरी 1915 को पंजाब में हुआ था। उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
उप.राष्ट्रपति एम हामिद अंसारी और सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। खुशवंत सिंह 1980 से 1986 तक राज्य सभा के सदस्य रहे। उनका कई दशकों का लंबाए उत्कृष्ट और सफल साहित्यिक जीवन रहा। इस दौरान उन्होंने राजनीति और कविता से लेकर सामाजिक चिंतन के विभिन्न मुद्दों पर साहित्य सृजन किया। समीक्षा भारती न्यूज सर्विस






Related Items
दिल्ली की हवा में खुलेआम घूम रहे हैं अदृश्य बैक्टीरिया
जून के आखिर तक दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून आने की उम्मीद
नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए विशेष रेलगाड़ियां प्लेटफार्म 16 से ही जाएंगी...