मथुरा। जायंट्स ग्रुप आॅपफ मथुरा वैस्ट की वार्षिक निर्वाचन सभा वर्ष 2017, गत दिवस ‘होटल ब्रजवासी राॅयल’ में अध्यक्ष सुनील घोरले की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें निर्वाचन अध्किारी दुष्यन्त अग्रवाल द्वारा वर्ष 2017 के लिये सर्वसम्मति से दीपा भार्गव को अध्यक्ष एवं रीना गर्ग, वंदना बंसल को उपाध्यक्ष, बबीता वर्मा को वित्त निदेशक तथा इंजीनियर शिखा को प्रशासनिक निदेशक की जिम्मेदारी दी गयी। ग्रुप के सभी सदस्यों ने उनको पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। निवर्तमान अध्यक्ष दुष्यन्त अग्रवाल, अध्यक्ष सुनील घोरले एवं पूर्व अध्यक्ष जा. बृजभूषण कालरा, जा. अनिल सुनेजा, जा. विपिन जैन, जा. नन्दकिशोर अग्रवाल, अभिनाश भार्गव, एवं सभी सदस्यों ने भारी तालियों के बींच दोनों को अपनी शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपा भार्गव ने सभी सदस्यों के सहयोग से जायन्ट्स ग्रुप आॅफ मथुरा वैस्ट के कार्यक्रमों को पफैडरेशन एवं इण्टरनेशनल की ऊंचाइयों पर ले जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ श्रीमती मीनू सरीन द्वारा की गयी जायन्ट्स प्रार्थना से हुआ।






Related Items
रामरथ व कृष्ण मनोरथ के घोड़े पर सवार भाजपा के लिए बहुत अहम है मथुरा
मथुरा की गलियों में बरसने लगा है होली का रंग
'कोतवाल' के रूप में मथुरा की रक्षा करते हैं महादेव