कलैक्ट्रेट सभागार में शासी निकाय की बैठक लेते जिला पंचायत अध्यक्ष चै0 अनूप सिंय एवं उपस्थित अधिकारीगण एवं अन्य
मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि आपसी तालमेल बनाकर शासकीय योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुॅचाकर उनको लाभान्वित करें। आज की बैठक में उन्होंने पूर्व में हुई बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया तथा यह भी समीक्षा की कि पूर्व में दिये गये निर्देशों का कितना अनुपालन किया गया तथा कितने लाभार्थियों को उसका लाभ दिया गया। बैठक में कई विभागीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति की समीक्षा, महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना की प्रगति समीक्षा, इन्दिरा एवं लोहिया आवास योजना की प्रगति समीक्षा में बिन्दुवार समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकरियों को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह योजना के अन्तर्गत महिला समूहों का गठन कर पात्र महिलाओं को ही लाभान्वित किया जाये तथा समय समय पर उनका भौतिक निरीक्षण भी किया जाता रहें ताकि योजना सही ढंग से क्रियान्वित हो सके और उसके लाभ के परिणाम सही ढंग से दिखायी दें। इन्दिरा तथा लोहिया आवास योजना के अन्तर्गत छोटे छोटे मजरों में रहने वाले गरीब परिवारों को भी चिन्हित कर लाभान्वित करें ताकि कोई भी पत्र व्यक्ति शासकीय योजना का लाभ पाने से वंचित न रह सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ शौचालय योजना के अन्तर्गत बनाये जाने वाले शौचालयों को मानक के अनुसार ही बनाया जाये ताकि गन्दा मलवा टेंक से बाहर निकल कर बाहर नालियों में न फैले। महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजा की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जाॅव कार्ड के अनुसार श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराकर शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी भी उन्हें उपलब्ध करायेें ताकि ग्रामीण श्रमिक शहरों की ओर पलायन न करें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सिंचाई विभाग द्वारा नहरों तथा कुलावों की सफाई का कार्य ग्रामीण श्रमिकों से ही कराया जायें ताकि उन्हें गाॅव में ही रोजगार मिल सके और नहरें भी सही ढंग से साफ हो सके ताकि अन्तिम टेल तक पानी पहुॅच सके। बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी एवं अधिशासी निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण आंद्रा वांमसी ने जनपद की पेयजल समस्या पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों से कहा कि खारे पानी वाले ग्रामों को चिन्हित करके स्वच्छ तथा मीेठा पेयजल उपलब्ध कराने हेतु प्रभावी कदम उठायें ताकि आगामी ग्रीष्म ऋतु में आमजनों को पीने के पानी से निजात दिलायी जा सके। उन्होंने यह भी बमाया कि जनपद के खारे पानी के 21 ग्रामों को चयनित कर दिया गया है और आवश्यक कदम शीघ्र उठाये जा रहे है। बैठक में उपस्थित एक सदस्य ने उनका ध्यान टी0टी0एस0पी0 योजना के अन्तर्गत बनायी गयी पानी की टंकियों की ओर दिलाया और बताया कि यह टंकिया पूर्ण रूप से बना दी गयी है तथा प्रधानों को हस्तगत भी करा दी गयी लेकिन किन्ही कारणों वश संचालित नहीं हो रही है इन्हें शीघ्र चालू कराया जायें, इस पर उन्होंने सदस्य को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इनको चालू करा दिया जायेगा। परियोजना निदेशक एवं सचिव जिला ग्राम्य विकास अभिकरण डा0 ए0के0 बाजपेयी ने बैठक का संचालन करते हुए वर्षवार प्रगति की समीक्षा तथा किये गये कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर एम0एल0सी लेखराज सिंह, सांसद एवं विधायकों के प्रतिनिधिगण, बैठक के नामित सदस्यगण, गणमान्य व्यक्ति, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी सहित सभी विभागीय अधिकारी आरदि उपस्थित थे।






Related Items
लोक सभा अध्यक्ष पद से जुड़े विवादों का हल है आसान
आत्मनिर्भर हो रहे भारत में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ से बदलता कृषि परिदृश्य
विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन हुआ मुस्तैद