जो यमुना को लायेगा वही लोकसभा में जायेगा

ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा, काष्णर््िा गुरू शरणानन्द जी महाराज व संत विज्ञानाचार्य जी  के सानिध्य में यमुना रक्षक दल यमुना मुक्ति एवं शुद्धि का हर संभव प्रयास कर रहा है। घाटो पर चल रहा सफाई अभियान निरन्तर रूप से जारी है। यमुना भक्तों द्वारा सफाई कार्य में पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। मंगलवार को सफाई कार्य का जिम्मा उठाते हुये राकेश गुप्ता जी ने जेसीबी व टेक्टर चलवाये। 

मंगलवार को गउघाट गिर्राज जी की बगीची पर यमुना रक्षक दल की बैठक आयोजित की गयी जिसमें सैकड़ो यमुना प्रेमियों ने भाग लिया। ’’जो यमुना को साफ करेगा वही देश पर राज करेगा’’ व ’’जो यमुना को लायेगा वही लोकसभा में जायेगा’’ इन नारों के साथ यमुना रक्षक दल की बैठक का प्रारम्भ हुआ। इस बैठक में यमुना मुक्ति के लिये कार्य करने वाले दल को चुनने के मत पर जोर दिया गया। यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि

उपरोक्त नारों के साथ यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता गांव- गांव जनजागरण करेगे। यमुना रक्षक के कार्यकर्ताओं को समूहों में विभाजित कर एक समूह को गांव- गांव यमुना की स्थिति एवं उसके गन्दे रासायनिक जल के कुप्रभावों के परिणामों से अवगत करा लोगों में जनजाग्रति फैलायी जायेगी और दुसरे समुह द्वारा चुनाव आयोग से अनुमति ले  हथिनी कुण्ड से इटावा तक रथयात्रा के माध्यम से जागरूक किया जायेगा। यमुना रक्षक दल एक अराजनैतिक संगठन है और यह किसी भी राजनैतिक दल का न विरोध करती है ना ही समर्थन हमारा दल यमुना और ब्रज विरासत तक ही सीमित है और इस समय हमारा यह कर्तव्य है कि हम यमुना के मुद्दे को उठाये ताकि यमुना फिर कहीं राजनैतिक स्वार्थ की बलि चढकर न रह जाये इसलिये यमुना रक्षक दल द्वारा इस जनकल्याण के मुद्दे को सभी लोगों तक पहुॅचा कर बुलंद कराना होगा और इसके लिये यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पर्चे, पम्पलेट , स्टीकर व बैनर के माध्यम से गांव-गांव व शहरों में लोगों को जागरूक किया जायेगा।

यमुना रक्षक दल के राष्टिय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि यमुना सभी की है ब्रज में मां के समान पूज्यानियां है इसबार चुनावों में इसे केवल वोट लेने का साधन मात्र बनकर नहीं रहने दिया जायेगा। अब तो जो यमुना को ब्रज में लायेगा और उसे साफ करेगा वही सरकार में आने का सच्चा अधिकारी है नदियां जीवन दायिनी है जीवन की मूलभूत आवश्यकता जल की मुख्य स्त्रोत है और यदि यही नदिया केवल चुनावी रोटी सेकने का जरिया बनकर रह गयी तो यह जीवन के लिये बड़ा खतरा है इस बार जो यमुना के हित में कार्य करेगा वही ब्रज से जन प्रतिनिधि बनने का अधिकारी है। 

यमुना रक्षक दल के राष्टिय संगठन मंत्री रमेश सिसौदिया व राष्टिय सचिव अब्दुल जब्बार ने कहा कि ब्रज की विरासत वन, पर्वत, यमुना, कुण्ड, घाट व गाय आज खतरे में है लेकिन हमारे जनप्रतिनिधियों का ध्यान इधर नहीं रहा। यमुना रक्षक दल सभी ब्रज वासियों से अपील करता है कि ब्रजवासियों जनप्रतिनिधियों से ये सवाल पूछे कि यमुना के लिये उन्होने क्या किया है और आगे भविष्य में उनकी यमुना को लेकर क्या योजना है? और इस कसौटी से पर कसने के बाद ही अपने जनप्रतिनिधी का चुनाव करें। 

समाजसेवी पं0 बालमुकुन्द शास्त्री ने कहा कि अब तक जन प्रतिनिधियो द्वारा यमुना का मुद्दा न लोकसभा न ही राज्यसभा में जोरदार तरीके से नहीं उठाया गया  तभी आज यमुना की यह दुर्दशा है पर अब के हमें ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुनना होगा जो ब्रज विरासतों व यमुना के मुद्दे को जोरदार तरीके से लोकसभा में उठा सके व उनकी रक्षा कर सके।

 इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के प्रदेश सचिव हाशिम खान, मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, शहर अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, नगर प्रभारी त्रिलोकी व्याय, वृन्दावन अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, नगर महामंत्री शरद वर्मा, गंगेश्वर प्रसाद एडवोकेट, के.सी गौड़ , अग्रवाल, महन्त राधाचरण दास, लता चैहान, पंकज पंडित, मदन व्यास, विशन स्वरूप, अनिल चतुर्वेदी, सत्यप्रकाश शर्मा, दुर्गी चाचा, सुनील अग्रवाल, गोलू शर्मा, विवेक शर्मा, राजू पेन्टर , भरत सिंह सिसौदिया, मूलचन्द सिसौदिया रतन सिंह नम्वर दार , भोला पंडित , बब्बू पंडित, आदि उपस्थित थे।   

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti