संजय दत्त की जेल से आने के बाद भले ही किसी फिल्म की शूटिंग शुरू न हुई हो, लेकिन उन्हें एक के बाद एक फिल्में मिल रही हैं। अब खबर है कि संजय दत्त को सुसाइड बॉम्बर्स पर बनने वाली फिल्म ‘टोरबाज’ के लिए साइन कर लिया गया है। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त फरवरी में जेल से बाहर आ गए थे। लेकिन अभी तक उन्होंने उन्होंने अपनी किसी भी फिल्म के लिए एक भी फ्रेम शूट नहीं किया है। गैरकानूनी रूप से हथियार रखने के केस में जेल जाने के बाद फरवरी में बाहर आए बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपना पहला प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। संजय गिरीश मलिक निर्देशित फिल्म ‘टोरबाज’ में दत्त सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। मुंबई से जारी की गई एक प्रेस रिलीज के मुताबिक दत्त को ‘टोरबाज’ की पटकथा पसंद आई और उन्होंने तुरंत इस फिल्म के लिए हांमी भर दी। फिल्म में दत्त सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे जो ‘युद्ध के बच्चों’ को उम्मीद की किरण देना चाहता है। ‘टोरबाज’ अफगानिस्तान में स्थित है और यह अफगानिस्तान के आत्मघाती बच्चों की कहानी है जिन्हें इस मान्यता का प्रशिक्षण दिया गया है कि मरने के बाद जन्नत नसीब होती है। जो प्रोजेक्ट्स उन्होंने हाथ में लिए हैं वो शुरू होने में समय ले रहे हैं। संजय से जुड़े करीबी लोगों का कहना है कि फिल्म ‘मार्को भाउ’ के लिए उनसे बात की गई है। लेकिन इस फिल्म की कहानी और पटकथा पर काम चल रहा है। फिलहाल उनके हाथ में मुन्ना भाई के अलावा कोई फिल्म नहीं है। लेकिन राजकुमार हिरानी संजय दत्त की बायोपिक बनाने में बिजी हैं। इसलिए मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी फिल्म शूरू होने में अभी समय लग रहा है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
जोश और बलिदान से तराशी गई फिल्म है ‘काकोरी’
फिल्म प्रशंसकों के लिए एक बेमिसाल पड़ाव बन रहा है इफ्फी-2025
महाकुंभ में स्वच्छता व पवित्रता है पहली प्राथमिकता