डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़

नवजात की मौत के बाद परिजन अस्पताल में तोड़फोड़ के दौरान टूटे पड़े कांच

मथुरा। सदर बाजार स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव के लिए आयी एक महिला द्वारा जन्मे नवजात की मौत पर परिजनों ने जमकर अस्पताल में हंगामा काटा और तोड़फोड़ की। जानकारी के अनुसार बाजना सेही छाता की रहने वाली ज्योति पत्नी रोहन सिंह को आज सुबह सदर बाजार स्थित बीएल तिवारी हाॅस्पीटल में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था, जहां डाॅक्टर द्वारा उसके आॅपरेशन से बच्चा पैदा हुआ लेकिन डाॅक्टरों की लापरवाही के चलते बच्चा जन्म लेते ही खत्म हो गया। इसे लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और तोड़फोड़ भी की। परिजनों ने अस्पताल के कांच के मुख्य गेट को तोड़ दिया और अंदर रखे फर्नीचर को भी तोड़फोड़ दिया। परिजनों का आरोप था कि यह सब डाॅक्टर की लापरवाही के चलते हुआ है। घटना की सूचना पर सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी और मामले को शांत कराया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. तेजी से बढ़ रहा है ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं का चलन

  1. नवजात बच्चों के लिए धूम्रपान का साया भी है जानलेवा

  1. नवजात बच्ची को जन्म लेते ही अज्ञात मां-बाप ने मौत की नींद सुलाया




Mediabharti