
हरी झण्डी दिखाकर आंगनबाडी, ए0एन0एम0 आशा कार्यकत्रियों के दल को रवाना करते डीएम विशाल चैहान एवं सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल
मथुरा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विशाल चैहान तथा मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल ने संयुक्त रूप से जनपद की आंगनबाडी, ए0एन0एम0 आशा कार्यकत्रियों के दल को जनपद के मतदाताओ को गांव गांव जाकर जागरूक करने के उद्देश्य से हरी झंडी दिखाकर मथुरा ब्लाक (सदर) से रवाना किया।
जिलाधिकारी विशाल चैहान ने अपने सम्बोधन में कहा कि कई माह से जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण स्तर तक के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत यह आयोजन आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की यह मंशा है कि देश का मतदाता जागरूक हो और अपने मत का मूल्य भी समझे ताकि 24 अपै्रल 2014 को मतदान दिवस वाले दिन वह सारे काम छोडकर मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ तक आवे और अपने मत का प्रयोग करे, उसी क्रम में आज इस टीम को जनपद के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया गया है। स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि आंगनबाडी, ए0एन0एम0 तथा आशा कार्यकत्रियों का यह दल गांव गांव जाकर अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर वहां के मतदाताओं को निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराकर उन्हें मतदान करने के लिए पे्ररित करेंगे तथा उनसे अपील करेंगे कि वे अपने साथ साथ अपने परिवार, पडौसियों तथा रिश्तेदारों को भी मतदान करने के लिए समझायेंगी, ताकि जनपद में मतदान का प्रतिशत आशाओं के अनुरूप हो सके। स्वीप कार्यक्रम की काॅडिनेटर डा0 प्रतिमा गुप्ता ने उम्मीद जाहिर की है कि आंगनबाडी, ए0एन0एम0 तथा आशा कार्यकत्रियों के यह दल गांव गांव जाकर मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम को लगातार 23 अपेै्रल तक सघन रूप से चलाकर मतदान दिवस वाले दिन मतदाताओं को मत का प्रयोग करने के लिए पे्ररित करती रहेगी। तभी हमारी मेहनत सार्थक होगी। इसी के तहत नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल तथा जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रैली को मतदाताओ को गांव गांव जाकर जागरूक करने के उद्देश्य से हरी झंडी दिखाकर ब्लाक राया से रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह दल गांव गांव जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए पे्ररित करेंगे ताकि 24 अपै्रल मतदान दिवस वाले दिन अच्छी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिए धरों से निकले तथा मतदान करें। खण्ड विकास अधिकारी राया ने बताया कि ऐसी ही एक रैली ग्राम सोैनई में भी निकाली गयी। इस रैली में शामिल लोग विभिन्न ग्रामों में जाकर लोगो को वोट डालने के लिए जागरूक करेंगे।






Related Items
शान है विशाल ददलानी के पसंदीदा गायक
राहुल संदेश यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS