तीन सप्ताह के लिए बाहर हो सकते हैं शिखर धवन

तीन सप्ताह के लिए बाहर हो सकते हैं शिखर धवनकोलकाता । भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को यहां ईडन गार्डंस स्टेडियम में दूसरी पारी के तीसरे ओवर में न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की एक गेंद को खेलने के दौरान हाथ के अंगूठे पर चोट लगने के बाद एक्सरे के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बोल्ट की गेंद पर पगबाधा आउट होने वाले धवन ने भारतीय पारी में 17 रनों का योगदान दिया। ड्रेसिंग रूम में वापसी करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के चिकित्सक ने धवन को दर्द की शिकायत होने पर चोट की जांच कराने की सलाह दी। एक सूत्र का कहना है कि धवन अस्पताल में मुश्किल से केवल पांच मिनट तक रहे। अभी उनके अंगूठे की एक्सरे रिपोर्ट आनी बाकी है। उनके मैदान पर वापसी करने की संभावना पर संदेह जताया जा रहा है। अंगूठे पर चोट लगने से पहले धवन को उनके कंधे पर भी गेंद लगी थी। इस गेंद को बोल्ट ने ही डाला था। ऐसा माना जा रहा है कि वे तीन सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो सकते हैं। फॉर्म में नहीं होने से धवन को इस टेस्ट में भी खिलाना मुश्किल था, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने गौतम गंभीर के बजाय उन पर ही भरोसा जताया। गंभीर को लोकेश राहुल के चोटिल होने से बुलाया गया था।

 

विराट कोहली-अनुराग ठाकुर ने लगाई झाड़ू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ईडन गार्डन में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाडिय़ों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रमदान किया। खिलाडिय़ों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के साथ मिलकर झाड़ू लगाई। गांधी जयंती और स्वच्छ भारत अभियान की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर कोहली और ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत’ के सपने को पूरा करने में अपना सहयोग दिया। दोनों ने ईडन गार्डन मैदान की दर्शक दीर्घा में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कोहली के साथ अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी।        

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. डिजिटल भूलभुलैया से बच्चों को बाहर खींचना अभिभावकों के लिए बड़ी चुनौती

  1. महाभारत के समय में शिखर पर था रंगमंच का प्रभाव

  1. पेशेवर उत्कृष्टता के उच्चतम शिखर पर वहीदा रहमान




Mediabharti