तीसरा टेस्ट : इंग्लैंड को लगे पांच झटके

तीसरा टेस्ट : इंग्लैंड को लगे पांच झटकेमोहाली (पंजाब) । इंग्लैंड ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अंतिम समाचार मिलने तक इंग्लैंड ने 45 ओवर में 145/5 रन बना लिए थे। जॉनी बेयरस्टॉ (49) व जोस बटलर (0) क्रीज पर हैं। हसीब हमीद (9), जोए रूट (15), कप्तान एलेस्टर कुक (27), मोईन अली (16) व बेन स्टोक्स (29) पैवेलियन लौट गए। उमेश यादव, जयंत यादव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी व रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया है।

 

पीसीए का इतिहास भारत के पक्ष में है और इंग्लैंड के खिलाफ। भारत ने यहां कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं और अपराजित रहा है। भारत के यहां छह मैच ड्रा रहे हैं और पांच में उसे जीत मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने यहां तीन टेस्ट खेले हैं जिसमें दो में वह विजेता रहा है और एक मैच ड्रा रहा है। इस मैदान पर पहला टेस्ट 1994 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था जिसमें भारत को हार मिली थी। रिद्धिमान साहा की जगह पार्थिव पटेल का विकेट संभालना तो पूर्व निर्धारित था, लेकिन भारतीय टीम में एक और बदलाव हुआ है। लोकेश राहुल चोटिल हैं और उनकी जगह इस मैच से करुण नायर पदार्पण कर रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। चोटिल स्टुअर्ट ब्रॉड व जफर अंसारी और बेन डकेट की जगह क्रिस वोक्स, गैरेथ बैटी व जोस बटलर को चुना गया है।

 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, पार्थिव पटेल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, करुण नायर, जयंत यादव।

 

इंग्लैंड : एलेस्टर कुक (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, गैरेथ बैटी, जोस बटलर, हसीब हमीद, मोईन अली, आदिल रशीद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, जेम्स एंडरसन।      

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. मोदी मॉडल की नई कसौटी होंगे पांच राज्यों के चुनाव नतीजे

  1. दुनिया की पांच सबसे बड़ी कोयला खानों में से दो भारत में

  1. आए दिन होती हैं ये पांच परेशानियां तो हो जाएं सतर्क...




Mediabharti