मथुरा। चैकी कृष्णानगर अंतर्गत सौंख रोड राधिका बिहार पर बीती रात सवा दस बजे एक व्यापारी से दो हजार रूपये मय थैला सहित छीन ले जाते बदमाशों को जब पीड़ित ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। उसी समय वहां से गुजरते चेतक दस्ते के लोगों ने जब उन्हें रूकने को कहा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस बीच पुलिस द्वारा जबाबी कार्यवाही में चलायी गोली एक बदमाश को लगी और वह घायल हो गया। उसके दो साथी भागने में सफल हुये। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी दशा बिगड़ने पर आगरा भेजा गया। शुक्रवार आज आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस मृतक बदमाश की शिनाख्त में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की देररात राधिका बिहार चैराहे के पास कन्फैक्शनरी की दुकान से अपना काम करने के बाद स्थानीय निवासी हरीश और उसका पिता झम्मन हाथ में थैला लिये अपने घर जा रहे थे। थैले में करीब दो हजार रूपये बिक्री के रखे हुये थे और अन्य कागजात भी थें तभी चैराहे के समीप पीछे से आते तीन बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र से थैला छीन लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसका विरोध किया और शोर मचा दिया। लोगों का विरोध देखकर बदमाश बौंखलाकर फायरिंग करने लगे। इसी दौरान चेतक पुलिस दस्ता भी बदमाशों के पीछे लग गया और जबावी कार्यवाही में एक बदमाश गोली खाकर गिर गया। बाकी दो बदमाश भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे आगरा रैफर किया गया। बीती रात ही घायल बदमाश ने शुक्रवार आगरा के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मृत बदमाश की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। अभी तक मृतक बदमाश की पहचान नहीं हो पायी है।






Related Items
अब दुनियाभर में बिकेगा भारत का मशहूर गोली सोडा
“न गाली से, न गोली से, परिवर्तन होगा गले लगाने से”
गोली मार युवक से लूट 60 हजार