नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मोदी जी तो कुंवारे (?) हैं, उन्हें क्या मालूम पड़ेगा! अब मंहगाई की मार ले आई मोदी सरकार, जय हो!’
एक और ट्वीट में दिग्विजय ने लिखा, ‘मोदी भक्तों, कभी जनता की भलाई के बारे में भी तो सोचा करो। महंगाई चरम सीमा पर है और अरुण जेटली कहते हैं मंहगाई नहीं बढ़ी।’ दिग्विजय के इन ट्वीट्स पर उनके खिलाफ अब कई निजी टिप्पणियां भी हो रही हैं। पिछले हफ्ते भी दिग्विजय के एक ट्वीट पर काफी बवाल मचा था। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते मंगलवार को सिंहस्थ के भ्रष्टाचार को लेकर एक ट्वीट किया था जिसमें विधानसभा में इसे कांग्रेस विधायकों से अच्छे से उठाने की बात कही गई थी।
इस ट्वीट को आधार बनाते हुए संसदीय कार्यमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा में शून्यकाल में व्यवस्था का प्रश्न उठाया था जिसमें कहा था कि किसी भी बाहरी व्यक्ति द्वारा सदन के सदस्यों को इस तरह निर्देशित नहीं किया जा सकता है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
क्या भारत में चुनाव जीतने का असली पासपोर्ट आज भी जाति का प्रमाणपत्र है?
मोदी मॉडल की नई कसौटी होंगे पांच राज्यों के चुनाव नतीजे
कौन सा लोकतंत्र है बेहतर! ट्रंप का अमेरिका या मोदी का भारत…