दुर्घटना में बाल-बाल बचे शाकिब और उनकी पत्नी

दुर्घटना में बाल-बाल बचे शाकिब और उनकी पत्नीढाका । बांग्लादेश के बाएं हाथ के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और उनकी पत्नी उमेद अहमद शिशिर शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे। आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के दूसरे नंबर के ऑलराउंडर शाकिब व शिशिर के साथ यह हादसा उस समय हुआ, जब हेलीकॉप्टर इस दंपति को कोक्स बाजार में उतारने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

दंपति खुशनसीब रहा और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 4 अन्य घायल हो गए। शाकिब और उनकी पत्नी एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में कोक्स बाजार गए थे। 29 वर्षीय शाकिब ने घटना के बाद कहा कि मैं ठीक हूं, लेकिन हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर मैं स्तब्ध रह गया। हालांकि दुर्घटना के बारे में कुछ भी नहीं पता, क्योंकि मैं शूटिंग में व्यस्त था। गौरतलब है कि यह हेलीकॉप्टर शाकिब और उनकी पत्नी को रॉयल ट्युलिप समुद्री रिजॉर्ट में एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में छोडऩे के एक घंटे बाद ढाका से वापस लौटते समय इनानी बीच के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। शाकिब के पास 42 टेस्ट, 157 वनडे और 54 टी20 मैच का अनुभव है। शाकिब के टेस्ट में 39.76 के औसत से 2823 रन और 147 विकेट, वनडे में 35.18 के औसत से 4398 रन और 205 विकेट तथा टी20 में 23.97 के औसत से 1103 रन और 65 विकेट हैं। शाकिब पिछले काफी समय से बांग्लादेश के नंबर एक खिलाड़ी हैं।            

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ट्रंप को आखिर हुआ क्या है? कोई सुनता क्यों नहीं उनकी बात...!

  1. अग्निदेव और उनकी ‘स्वाहा’ के साथ विवाह की कहानी

  1. अकबर इलाहाबादी और ऐसी थी उनकी शानदार जिंदादिली...




Mediabharti