दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने घेरा जिला अस्पताल

भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य बलात्कार की घटना को लेकर सीएमएस का घेराब करते हुए 

मथुरा। जिला अस्पताल में बलात्कार की घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की आगरा की मंत्री कुनदनिका शर्मा के नेतृत्व में जिला अस्पताल चिकित्सा अधिकारी का घेराव, बड़े आंदोलन की चेतावनी दी तथा सीएमएस से वार्ड की सुरक्षा हेतु कदम उठाने के लिए कहा। बाद में सभी भाजपा महिला पीडि़त बालिका से मिलने के लिए पहुंची। 

ज्ञात हो कि जिला अस्पताल में भर्ती विक्षिप्त बालिका के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा किये गए जघन्य कृत्य बलात्कार से मथुरा की महिला शक्ति में उबाल आ गया और भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में महिलाओ ने चिकित्सा अधिकारी डा. गर्ग का घेराव किया व चेतावनी दी कि सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोगांे पर कार्यवाही हो और दुष्कृत करने वाले व्यक्ति को पुलिस प्रशासन कड़ी सजा दिलाये, जिससे पुनरावर्ती न हो साथ-साथ लड़की के पुनर्वास व् संरक्षण की माकूल व्यवस्था की जाये और अस्पताल की सुरक्षा की समीक्षा हो सुरक्षा दुरूस्त व् मजबूत हो अन्यथा मथुरा की महिला शक्ति सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। अस्पताल के महिला वार्ड की सुरक्षा कड़ी की जाये व सुरक्षा व्यवस्था महिला पुलिस के हवाले की जाये तथा मथुरा जिला अस्पताल की घटना से मथुरा का सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। जिसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन व् पुलिस प्रशासन की होगी। घेराव करने वालो में ब्रज क्षेत्र मंत्री कुनदनिका शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा अग्रवाल, नीलम पाण्डेय, सुषमा अग्रवाल, मीरा मित्तल, मोहनी शर्मा, अनिता थापा, लता अग्रवाल, हीरा,अनीता यादव, पारुल शर्मा, आदि महिला मौजूद थी।

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. सुनें : बिहार में मुस्लिम-यादव गठजोड़ का है यह हाल...

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य




Mediabharti