
ऐतिहासिक मीनाक्षी सुन्दरेश्वर मन्दिर या मीनाक्षी मन्दिर तमिलनाडु राज्य के मदुरै नगर में स्थित है।
यह हिन्दू देवता शिव एवं उनकी पत्नी पार्वती (मीनाक्षी या मछली के आकार की आंख वाली देवी के रूप में) को समर्पित है। हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव सुन्दरेश्वर रूप में अपने गणों के साथ पांड्य राजा मलयध्वज की पुत्री राजकुमारी मीनाक्षी से विवाह रचाने मदुरै आए थे, जिन्हें देवी पार्वती का अवतार माना जाता है। इस मन्दिर को देवी पार्वती के सर्वाधिक पवित्र स्थानों में से एक गिना जाता है।
देवी पार्वती के अन्य पवित्र स्थानों में कांचीपुरम का कामाक्षी मन्दिर, तिरुवनैकवल का अकिलन्देश्वरी मन्दिर एवं वाराणसी का विशालाक्षी मन्दिर प्रमुख हैं। मीनाक्षी मन्दिर का स्थापत्य एवं वास्तु आश्चर्यचकित कर देने वाला है, जिस कारण इसे आधुनिक विश्व के सात आश्चर्यों की सूची में पहले स्थान पर रखा जाता है।
इस भवनसमूह में 12 भव्य गोपुरम हैं, जो काफी बड़े हैं। इन पर बहुत महीन चित्रकारी की गई है, जो देखते ही बनती है। यह मन्दिर तमिल लोगों का एक अति महत्वपूर्ण स्थान है, एवं इसका वर्णन तमिल साहित्य में पुरातन काल से ही होता रहा है, हालांकि वर्तमान निर्माण आरम्भिक सत्रहवीं शताब्दी का बताया जाता है।






Related Items
जब बंगाल ने ‘भाषण’ को चुना और तमिलनाडु ने ‘आर्थिक तरक्की’…
तमिलनाडु की फिल्मों से प्रभावित राजनीति में सस्पेंस ही सस्पेंस...!
CYCLONE VARDAH ने कैसे मचाई तमिलनाडु में तबाही