मथुरा। जनशिक्षण संस्थान मथुरा प्रथम के प्रशिक्षकों व कर्मचारियों हेतु दो दिवसीय क्षमता निर्माण कर्मशाला का आयोजन पं0 दीनदयाल उपाध्याय, पशु चिकित्सा, वैटनरी कालेज में किया गया। जिसका शुभारंभ माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक डा0 एसके मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण व गन्दी बस्तियों निवासियों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षकों के क्षमता विकास की अति आवश्यकता है। संस्थान का यह प्रयास सराहनीय है। जिला वचाल कल्याण समिति की अध्यक्षा सुनीता शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सम्पूर्ण महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। डाॅ0 बीएल यादव, डा0 वाईके शर्मा, डा0 ब्रजमोहन, डा0 रवीन्द्र कुमार राजपुर, श्रीमती अभिलाषा कुलश्रेष्ठ ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षार्थियों के चयन हेतु सर्वे कर उनके अन्दर जागरूकता उत्पन्न करनेव स्वसहायता समूह बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में महामानव विकास विशेषज्ञ मनोज शर्मा ने जीवन सम्बर्धन शिक्षा, के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आत्मज्ञान, आपसी सम्बन्ध, निर्माण, विश्लेषक, सोच, तनाव, प्रबन्धन, सम्बेदनशीलता, आपसी सम्वाद, रचानात्मक सोच, रकर ही व्यक्ति कैसे सुखी रह सकता है। डा0 नीलम चैहान ने महिलाओं में भोजन, बच्चों के पालन-पोषण, पोष्टिक आधार पर चर्चा की। संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, एउवेकेट ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।





