दो मिनट का मौन रख दी जाबांज एसपी सिटी एवं एसओ को श्रद्धांजलि

दो मिनट का मौन रख दी जाबांज एसपी सिटी एवं एसओ को श्रद्धांजलिसपा की मासिक बैठक सम्पन्न

मथुरा। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक किसान भवन डैम्पीयर नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देशों को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मध्य बताया गया। बैठक में आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई। मथुरा में प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए ऐतिहासिक व जनहित के कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में जवाहर बाग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा किए जा रहे अनर्गल व भ्रामक व आधारहीन आरोपों को गलत बताया गया। बैठक के अंत में जवाहर बाग मिशन में शहीद हुए जाबांज व मृद्ध।भासी व मथुरा की जनता के हर दिल अजीज एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी व एसओ फरह संतोष यादव की शहादत को नमन करते हुए कहा कि ऐसे जाबांज अधिकारी सदैव-सदैव याद आते रहेंगे। दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा सपा प्रदेश के विकास के लिये सतत संलग्न है। अब तक कोई सरकार प्रदेश में इतना विकास नहीं करा पायी है। मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन इसके जीते-जागते उदाहरण हैं। उन्होनें संगठन की मजबूती पर बल देते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन जनपद में मजबूत हुआ है। जो लोग संगठन के पदों पर रहकर पार्टी के हित में कार्य नहीं कर रहे हैं ऐसे लोगों को उनके पदों से मुक्त किया जायेगा। उन्होंने सभी फ्रण्टल संगठनों, विधानसभा अध्यक्षों से कहा कि यदि संगठन को मजबूत करने की दिशा में उनको कोई परिवर्तन करना पड़े तो वे अपने हिसाब से संगठन में परिवर्तन कर सकते हैं लेकिन इसकी सूचना जिला संगठन को अवश्य दें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषित किये जा चुके हैं उनको जिताने के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्य करें।  सपा की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पंहुचायें जिससे सपा के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में विजयी हों। बैठक में नगर अध्यक्ष डा अशोक अग्रवाल, तनवीर अहमद, सुनीता नौहवार, सौरभ चैधरी, विभोर गौतम, दौलतराम, प्रहलाद यादव, गुडडू खां, मुन्ना मलिक, भारत भूषण, राजेश यादव, महेश सोनी, गुरूमुखदास आदि मौजूद थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. हर '20 मिनट' की चीख और ‘अस्सी’ का सवाल...!

  1. सात जन्मों का वादा या सात मिनट का फैसला...!

  1. जब तक गंदगी से जंग न जीते तब तक काहे के ‘स्मार्ट सिटी’!




Mediabharti