द्वादश ज्योतिर्लिंग व शिवलिंग के रूद्राभिषेक के मौके पर मौजूद संत महंत व समाजसेवी।
मथुरा। धर्मयात्रा महासंघ व तीर्थ पुरोहित महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र की शांति, सदभावना कल्याण हेतु रूद्राभिषेक धर्मानुष्ठान का आयोजन मथुरापुरी के कोतवाल भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर आयोजित किया गया जिसमें भूतेश्वर नाथ, प्राण प्रतिष्ठित द्वादश ज्योतिर्लिंग व 101 शिवलिंग का अभिषेक शास्त्रोक्त विधि से पं. देवदत्त शास्त्री व 21 अन्य वेदपाठी विद्वानों के अचार्यत्व में शास्त्रोक्त विधि से संपन्न हुआ। वर्ण बंधन, आव्हान, पूजनोंपरांत गंगाजल, दूध, भांग से सामूहिक रूप से अभिषेक हुआ। करीब साढे तीन घण्टे चले इस अनुष्ठान के उपरांत नवीन वस्त्र अलंकरण, आरती के उपरांत राजभोग अर्पित किया गया। सायं भव्य फूल बंगला का आयोजन हुआ जिसमें देर रात तक भक्तों ने दर्शनों का लाभ लिया। इस अवसर पर वैष्णावाचार्य संत राजा बाबा, वृन्दावन के फूलडोल बिहारी दास, गोपाल पीठाधीश्वर डा. पुरूषोत्तम लाल महाराज आदि उपस्थित संतों का अभिनंदन प्रेमी बाबा, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, सोहन लाल शर्मा व आचार्य बृजेन्द्र नाथ ने किया। इस दौरान पं. अमित भारद्वाज, लालजी शास्त्री, अजय चतुर्वेदी, राजकुमार शर्मा, पवन गोयल, त्रिलोकीनाथ बंसल, मदनमोहन अग्रवाल, प्रमोद पचैरी, सुनील कुमार शर्मा, नन्दकिशोर गुंसाई, जयप्रकाश शर्मा, सुरेश चन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र केशोरैया, योगेश शर्मा, जमुनादास मित्तल, हरिओम शर्मा आदि मौजूद थे।






Related Items
सरलता और सादगी के अवतार थे राजेन्द्र बाबू
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य
इसलिए याद रखे जाएंगे अनंत कुमार