धूमधाम से विश्रामघाट पर मनाया गया यमुना छठ महोत्सव

मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना भक्तों द्वारा धूमधाम से यमुना छठ महोत्सव मनाया गया। माथुर चतुर्वेद द्वारा आयोजित इस महोत्सव में यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दिल्ली से लौटे यमुना भक्तों महोत्सव में स्वागत और सम्मान किया गया। यमुना छठ के अवसर चतुर्वेदी समाज द्वारा डोला निकाला गया जो विश्राम घाट से बंगाली घाट, आर्य समाज रोड, होली गेट, छत्ता बाजार होते हुये विश्राम घाट पहुॅचे। इस शोभायात्रा में यमुना मुक्तिकरण अभियान के सैकड़ो कार्यकर्ता और मानमन्दिर के वेदपाठी बालक ढोल, मंजीरों के साथ संकीर्तन करते चले। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री एवं प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि यमुना छठ के अवसर पर हम यमुना मैया से प्रार्थना करते कि अध्यादेश की वैधानिक कार्यवाही जल्द ही पूर्ण हो अध्यादेश आये और श्री यमुना पुनः अपने प्राकृतिक अविरल और निर्मल स्वरूप में हमें दर्शन दे कृतार्थ करें। 

माथुर चतुर्वेद परिषद् के महेश पाठक, दिनेश पाठक, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, विनोद पाठक एवं मनोज पाठक ने कहा कि यमुना भक्तोे के सतत् प्रयास से आज सरकार को यमुना के लिये अध्यादेश और दिल्ली में समानान्तर नाले निर्माण की मांग स्वीकार करने को विवश होना पड़ा। यह भगवद् कृपा और सच्ची भक्ति का ही फल है। 

अभियान के जिलासंयोजक पंकज चतुर्वेदी, भाकियू नगर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत ने भी विचार व्यक्त किये। 

इस अवसर पर कपिल उपाध्याय, राजेन्द्र सक्सैना, नवनीत, नीलमणि, मोहन, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. सरलता और सादगी के अवतार थे राजेन्द्र बाबू

  1. करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं ‘मोहन जोदड़ो’




Mediabharti