लोकनिर्माण विभाग में अधिकारी को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन देते नगर उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य
कब ठीक होगी विद्युत, यातायात और सड़क की समस्या
मथुरा। नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने डीएम को संबोधित ज्ञापन लोकनिर्माण विभाग में अधिकारी को सौंप शहर की विद्युत, सड़क, यातायात समस्याओं के निराकरण की मांग की। शहर की अधिकांश सड़कें जर्जर हाल में हैं। यह बात किसी से छुपी नहीं है। विद्युत, जल निगम, मोबाइल कंपनियां आपसी तालमेल के अभाव में रोजाना सड़कें खोद देती हैं और फिर जलभराव और मकान गिरने का सिलसिला शुरू हो जाता है। महोली रोड, डैम्पियर, सौंख अडडा, कोतवाली, सहित पूरे शहर की सड़कें ठीक होनी चाहिए वहीं विकराल रूप धारण कर चुकी विद्युत समस्या का निराकरण होना चाहिए। विद्युत कटौती का समय निर्धारण हो और पूर्व सूचना मिले। भूमिगत केबिल के नाम पर पूरा शहर खोद डाला है। आधा-अधूरा काम होने से जहां मार्ग अवरूद्ध होते हैं वहीं करण्ट का भी भय बना रहता है। नगर पालिका द्वारा किसी भी क्षेत्र में गडढे भरने का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। उद्योग बंधु की बैठक में तय हुआ था कि नगर पालिका से उक्त राशि विद्युत विभाग को वापिस कराकर विद्युत विभाग को ही जिम्मेदारी दी जाये तथा जिन क्षेत्रों में गडढे खोदे गये हैं उन्हें ठीक कराया जाये। शहर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। स्कूली बसों द्वारा शहर के अंदर जाम लगाया जाता है। चारपहिया वाहन भीतरी बाजारों मंे नहीं चलने चाहिए। इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, युवा अध्यक्ष सुनील साहनी, महामंत्री सुनील अग्रवाल, आनंद किशोर, कुंजनाथ चतुर्वेदी, दिलीप पाठक, दीनानाथ सहित काफी संख्या में व्यापार मौजूद थे।






Related Items
हमारे युवा वर्ग को मिले सत्मार्ग और सद्बुद्धि...!
लोक सभा अध्यक्ष पद से जुड़े विवादों का हल है आसान
सुनें : राजनीतिक आंदोलन खड़ा करने में प्रशांत किशोर की मुश्किलें