नववर्ष को लेकर प्रशासन सर्तकए धार्मिक स्थलों पर मिलेगा श्रद्धालुओं का रैला

20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की आशंका

पिछले वर्ष से अधिक हो सकती हैं वीआईपी आने की संभावना

मथुरा। नववर्ष पर बांके बिहारी की नगरी वृंदावन में देखने को मिलेगा अनोखा रेला। करीब पांच.छह किलोमीटर के दायरे में जाम ही जाम नजर आएगा। मुख्य सड़कों के साथ.साथ कुंज गलियों में भी श्रद्धालुओं का रेला चलेगा। वहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर पर भी भीड़ उमड़ेगी। नये साल पर मथुराए वृंदावनए गोवर्धनए गोकुलए बल्देवए नंदगांव और बरसाना मंदिर के दर्शन करने के लिए 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि सर्दियों की छुट्टी धार्मिक नगरी में गुजारने के लिए दो से ढाई लाख श्रद्धालुओं डेरा डाले हुए हैं। श्रद्धालुओं के आगमन के पूर्वानुमान को लेकर पुलिस प्रशासन भी परेशान नजर आ रहा है। वृंदावन को लेकर उसकी चिंताएं अधिक है। पांच.छह किमी के दायरे में यहां के प्रमुख मंदिर बांके बिहारीए रंगजीए इस्कॉनए प्रेम मंदिर और वीआइपी के विभिन्न आश्रमों में जाने पर भीड़ से निकालना मुश्किल नजर आ रहा है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को जाम के हालात वैसे ही बनते हैं। नए साल पर हालात और भी बिगड़ेंगे। क्योंकि अब तक यातायात कुप्रबंधन को दूर करने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। व्यवस्था और जानकारों के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन करने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को जाम का सामाना करना पड़ सकता है। गोवर्धन में दानघाटी मंदिर पर गिरिराजजी के दर्शन आसानी से हो जाएंगे। क्योंकि यहां मंदिर मुख्य सड़क पर है और वाहन चलते रहे हैं। साथ ही सड़कें भी चैड़ी हैं। इसी सड़क पर थाना हैए जिससे पुलिस हर समय मौजूद होगी। बांके बिहारी के दरबार में आम से लेकर वीवीआइपी तक पहुंचते हैं। वर्ष 2013 में 25 से 31 दिसंबर के बीच 31 वीवीआइपी और वीआइपी आए थेए जिनके लिए पुलिस को विशेष व्यवस्था करना पड़ी थी। जनवरी में यह आंकड़ा 90 पर पहुंच गया था। जनवरी 2014 में 85 वीवीआइपी और वीआइपी दर्शन करने के लिए आए थे। नए साल पर भी बड़ी संख्या में वीवीआइपी और वीआइपी के आगमन का अनुमान पुलिस प्रशासन लगा रहा है। उन्हें सुरक्षित दर्शन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी मंजिल सैनी भी रोज तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti