नोटबंदी के कारण जनता त्राही त्राही कर रही है: राज कुमार रावत

प्रेसबार्ता करतेे बसपा विधायक राजकुमार रावत व समर्थक कैसलैस कैसे होगा पेटीएम तो दूर एटीएम चलाना नहीं जानते   

गोवर्धन। ब्रज क्षेत्र की जनता को मुसीबत में डालकर, मजदूरो से मजदूरी व छोटे व्यापारियों से उनका व्यापार छींनकर, नरेन्द्र मोदी देश की जनता कोे अपने सुरक्षा को लेकर अढियाली आशू वहा रहा है। जिसकी सुरक्षा में पचासों सुरक्षाकर्मी लगे हैं उन्हें मरने का डर सता रहा है तो आम जनता का क्या होगा। नये नोटों की व्यावस्था छोड सरकार डिजिटल पेमैंट यानि पेटीएम को बढ़ावा देने में लगी हैं। नोटबंदी से गरीब असहाय व मजदूर बर्ग प्रभावित है। वही धन कुवेरों इसका कोई फर्क नहीं दिखाई दे रहा है। बेचारी ग्रामीण जनता एटीएम कार्ड को तो ठंग से चलाना नही जानती वो पेटीएम कैसे चला पायेगी। यह कहना गोवर्धन क्षंेत्र के विद्यायक राजकुमार रावत ने पेंस कोनफैन्स के दोरान कही । 

वही गोवर्धन विधान सभा के लोगो ने गुरूवार को बसपा विद्यायक राजकुमार रावत से जन समस्याओं, नोट बंदी और बैंककर्मियोें के दुव्यावहार से परेशान गोवर्धन विधान सभा के दर्जनोें गांव के लोग मिले। भ्रष्ट तंत्र में शामिल बैंकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्यवही कराने व जन समस्याओं को विधान सभा में रखने का लोगो को विधायक जी ने भरोसा दलाया वही क्षेत्र की लोगो का मरते दम तक सदैव साथ देने की बात कही। उन्होेंने कहा कि भाजपा को जनता अगामी विधान सभा में सबक सिखायेगी। क्योंकि भाजपा सरकार के कारण लोग परेशांन है व्यापार ठप पड़े हैं। अपना ही पैसा निकालने को लोग कतार में खडे़ घंटों इंतजार कर रहे हंै। 

  मोदी ने जनता से 50 दिन मांगे थे बजार में कैश का प्लो बढ़ने लगेगा। सब सामन्य हो जायेगा। नोटबंदी के 36 दिन बाद भी अपने पैसों को जनता कतार में खड़ी है। बैंक और एटीएम भीड़ से फुल नजर आ रहे हैं। मोदी सरकार ने जनता को मुशीवत देने के अलावा कोई काम नही किया है। सुरेश शर्मा, श्रीधरपाठक, बंटू रावत, गणेश पहलवान, सुन्दर शर्मा, दीपक सैंनी, प्रेमशर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, राधे आदि मौजूद रहे।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अनिश्चितता के भंवर में फंसा है बसपा का भविष्य

  1. विधायक से लेकर कार्यवाहक राष्ट्रपति पद तक रही बीडी जत्ती की राजनीतिक यात्रा

  1. शहीद का श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे बसपा प्रत्याशी




Mediabharti