परिजनों ने लगाया जाम किया हंगामा
मथुरा। प्राईवेट नौकरी में पैसा न मिलने से क्षुब्ध एक युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में आज डीडी प्लाजा स्थित एक कम्प्यूटर संस्थान के बाहर मृतक के परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया और जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया तथा जांच कराने का आश्वासन दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय कुलदीप पुत्र अमर सिंह शादीशुदा था उसके दो बच्चे भी है, काफी दिनों से वह सौंख अड्डा स्थित डीडी प्लाजा में एसआर कम्प्यूटर की दुकान पर नौकरी कर रहा था, रोजाना की भांति बीतीरात वह नौकरी से वापिस घर आया और तनाव में था। बीतीरात उसे जहरीली वस्तु का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। कुलदीप की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने शव को लेकर डीडी प्लाजा पहुंच आज रविवार जमकर हंगामा और रास्ता जाम किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
मृतक के परिजनों का आरोप था कि कम्प्यूटर संचालक द्वारा युवक का शोषण किया जा रहा था। उसे वेतन न मिलने से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जांच का आश्वासन दे कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। तब जाकर परिजनों ने बमुश्किल जाम खोला।






Related Items
टोल प्लाजा से सेना हटी लेकिन ममता बनर्जी पूरी रात सचिवालय में ही
टोल प्लाजा चौकी प्रभारी ने कुछ ही घ्ंाटों में की चोरी की गाडी बरामद
टोल प्लाजा के हैड टीसी का शव मिला