हेडिंग्ले (लीड्स) । इंग्लैंड ने गजब की फॉर्म का सिलसिला जारी रखते हुए पाकिस्तान को चौथे वनडे में 12 गेंद पहले चार विकेट से हराकर सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली। इंग्लैंड की नजर अब क्लीनस्वीप पर रहेगी। सीरीज का पांचवां व अंतिम वनडे कार्डिफ में चार सितंबर को खेला जाएगा। इससे पहले दोनों देशों के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। इससे पहले गुरुवार (1 सितंबर) को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने कप्तान अजहर अली और इमाद वसीम के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 247 रन बनाए। अजहर ने 104 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों व दो छक्कों की मदद से 80 रन जुटाए। अंतिम ओवरों में बाएं हाथ के बल्लेबाज वसीम ने जोरदार पारी खेली। वसीम ने 41 गेंदों में सात चौकों व एक छक्के की बदौलत नाबाद 57 रन ठोके। ओपनर समी असलम ने 24, शार्जील खान ने 16, मोहम्मद नवाज ने 13 और बाबर आजम व विकेटकीपर सरफराज अहमद ने 12-12 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने तीन, क्रिस जॉर्डन व मोईन अली ने 2-2 और लियोम प्लंकेट ने एक विकेट लिया। जवाब में इंग्लैंड ने 48 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ और बेन स्टोक्स ने अर्धशतक जमाए। दोनों ने चार विकेट 72 रन पर ही गिर जाने के बाद पांचवें विकेट के लिए 103 रन की अहम साझेदारी की। स्टोक्स ने 70 गेंदों पर छह चौकों व दो छक्कों की मदद से 69 और बेयरस्टॉ ने 83 गेंदों पर चार चौकों व एक छक्के की बदौलत 61 रन बटोरे। बेयरस्टॉ ने मोईन के साथ भी छठे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। मोईन ने 48 गेंदों पर एक चौके व दो छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन का योगदान दिया। जो रूट ने 30, जेसन रॉय ने 14 और कप्तान ईयोन मोर्गन ने 11 रन की पारी खेली। मोहम्मद इरफान ने दो और उमर गुल, हसन अली व इमाद वसीम ने 1-1 विकेट चटकाया। नवाज व अजहर को एक भी सफलता नहीं मिली।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
अधर में लटका हुआ है पाकिस्तान का भविष्य
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान ही नहीं, चीन को भी मिले हैं ‘घाव’!
पाकिस्तान करे अमन की पहल वरना हूरों का पड़ जाएगा टोटा…!