यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतन्त्रता दिवस का जश्न पौधारोपण कर मनाया। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुॅच दिल्ली में देश के राष्ट्रीय पर्व को बडी धूमधाम के साथ समाज को एक नया संदेश देते हुये मनाया। यमुना मिशन के कार्यकताओं द्वारा दिल्ली के पार्कोे और यमुना घाटों पर स्वतन्त्रता दिवस के दिन लगभग एक हजार से अधिक पौधे लगाए गए। यमुना मिशन के पं. अनिल शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के दिवस पर हम सभी यमुना मिशन के कार्यकर्ता देश को हरितमा युक्त, साफ-सुथरा, और यमुना को स्वच्छ निर्मल बनाने का संकल्प लेते है। देश की आजादी के इस अवसर पर हम समाज को पौधारोपण कर यह संदेश देना चाहते है कि देश को हरा -भरा और स्वच्छ बनाने के लिये वह प्रत्येक विशेष दिन कम से कम एक पौधे का रोपण करे। इससे देश में हरियाली चहुॅओर व्याप्त होगी।
रिचा शर्मा, मीरा गोस्वामी ,राजेश तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। एक वृक्ष हजारों वर्षो तक समाज की सेवा करता है।
मुकेश ठाकुर ने जानकारी देते हुये बताया कि यमुना मिशन के कार्यकर्ता 14 अगस्त रात को दिल्ली पहुॅचे। 15 अगस्त को प्रात यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण कर। दिल्ली पश्चिम विहार के बीजी 6, बीजी 7, महाशक्ति अपार्टमेन्ट, मिलनसार अपार्टमेन्ट, के लगभग 10 पार्को, के साथ- साथ यमुना के निगम बोध घाट पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, मोनू पंडित, महेश पंडित, भोला पंडित, मीरा गोस्वामी, आदि जन उपस्थित रहें।
यमुना मिशन के फेसबुक पेज के लाइक्स हुये दस हजार से अधिक
यमुना मिशन के फेसबुक पेज पर फाॅलोअर की संख्या दिनों दिन बढती जा रही है । यमुना मिशन के पेज पर प्रतिदिन 500 से 600 लाइक्स मिल रहे है। यमुना मिशन के दिनों दिन बढते कार्यो के चलते यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं और मिशन से जुड़ने वाले लोगो की संख्या बढ रही है। यमुना मिशन के फेसबुक पेज पर अबतक पेज के 10800 लाइक्स हो चुके है।






Related Items
सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य
मीरा के कृष्ण प्रेम का प्रतीक है वृंदावन का मीराबाई मंदिर