बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता फरहान अख्तर सेल्यूलाइड के परदे पर डॉन दाउद इब्राहिम का किरदार में नजर आने वाले हैं। मशहूर गैंगस्टर रहे अरुण गवली पर बनने वाली बायोपिक में वे यह किरदार निभाएंगे। आशिम अहलूवालिया निर्देशित ‘डैडी’ में अर्जुन रामपाल अरूण गवली के रोल में हैं। इस फिल्म में फरहान दाउद के रूप में कैमियो करेंगे, जिसकी शूटिंग वे कर चुके हैं। इन दिनों फरहान अख्तर अपनी फिल्म रॉक ऑन-2 में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले महीने प्रदर्शित होने वाली है। इसके अतिरिक्त फरहान वर्ष की शुरूआत में वजीर में नजर आए थे। वहीं ‘रॉक ऑन’ में फरहान रॉक सिंगर के रोल में हैं। अर्जुन और फरहान काफी पुराने दोस्त हैं। जब फरहान ने ‘डॉन’ का निर्माण किया था, तो उसमें शाहरूख को अमिताभ बच्चन वाला किरदार दिया, जबकि प्राण वाले रोल में अर्जुन रामपाल नजर आए थे। दोनों ने ‘रॉक ऑन’ में भी साथ काम किया और अब इसके सीक्वल ‘रॉक ऑन-2’ में दोनों एक्टर्स साथ हैं। ‘डैडी’ की शूटिंग तकरीबन पूरी हो चुकी है। फिल्म में अर्जुन को अरुण गवली का लुक देने के लिए इटली से मेकअप आर्टिस्ट्स की टीम बुलाई गई है, जिन्होंने प्रॉस्थेटिक्स का इस्तेमाल करके अर्जुन को पूरी तरह बदल दिया है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
अब अजय भी ब्लाइंड के किरदार में !
अक्षय निभाना चाहते हैं दारासिंह का किरदार!
मुबारकां में डबल रोल निभाएंगे अर्जुन कपूर