हाल ही में अखाडे से फिल्मी दुनिया में आए ‘रूस्तम-ए-हिन्द’ दारासिंह पर लिखी किताब ‘दीदार एक दारासिंह’ का विमोचन करने पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि यदि उन्हें मौका मिला तो वे दारासिंह पर बनने वाली बायोपिक में दारासिंह का किरदार निभाना चाहेंगे। लेकिन यह तभी संभव होगा जब उनके पास दूसरी फिल्में न हों। उन्होंने कहा कि दारासिंह जैसी छाती और फिजिक बनाने में वक्त लगेगा, जो लगातार काम करते हुए संभव नहीं है। अक्षय ने जैसे ही दारासिंह की बायोपिक करने के लिए हामी भरी उनके साथ बैठे दारासिंह के बेटे विंदु दारासिंह ने कहा कि अब जब अक्षय ने अपनी सहमति दे दी है, तो जल्द ही दारासिंह की बायोपिक का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। अक्षय की मानें तो वह बचपन से ही दारा सिंह के प्रसंशक रहे हैं। बचपन में अक्षय के मन में दारा सिंह को लेकर एक डर बैठ गया था। उन्हें लगता था कि दारा सिंह की पीठ में त्रिशूल है और उनकी तीसरी आंख कभी भी खुल सकती है। अक्षय कुमार इस समारोह में अपनी बहन और पिता के साथ पहुंचे। उनके पिता भी एक पहलवान थे। ज्ञातव्य है कि दारासिंह रेसलिंग के बादशाह माने जाते थे। उन्होंने 55 साल तक कुश्ती लड़ी। दारासिंह ने 500 मुकाबलों में से एक में भी हार का सामना नहीं किया। फिल्म उद्योग में उन्होंने अभिनेत्री मुमताज के साथ अपनी पारी की शुरूआत की थी। उन दिनों दाराङ्क्षसह और मुमताज को लेकर ज्यादा एक्शन फिल्मों का निर्माण किया गया था। उन्होंने मुमताज के साथ डाकू मंगलसिंह, फौलाद, आया तूफान, रूस्तम-ए-हिन्द आदि फिल्मों का निर्माण किया गया था। इनमें डाकू मंगलसिंह ने अपने संगीत के बल पर जबरदस्त कामयाबी प्राप्त की थी। दारा सिंह ने कई हिंदी फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन भी किया। उन्होंने रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक ‘रामायण’ में हनुमान का किरदार निभाया था। उनके द्वारा निभाया गया यह किरदार इतिहास के पन्नों में अमर हो गया। आज भी देवी-देवताओं के चित्रों को लेकर बनने वाले कलैण्डरों में हनुमान के रूप में दाराङ्क्षसह दिखाई देते हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान राजनीति में प्रवेश किया। 2003 में उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। 12 जुलाई 2012 को दारासिंह का निधन हुआ।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
भारत में जारी है अक्षय ऊर्जा क्रांति, साल 2025 हो सकता है महत्वपूर्ण
अक्षय नवमी त्योहार पर पूजा करने की संपूर्ण विधि
अक्षय बने सड़क सुरक्षा अभियान के ब्रांड ऐम्बैस्डर