
कस्बे के वेदराम शर्मा, चै0 वीरेन्द्र सिंह, चै0 श्यामवीर सिंह एवं अरविन्द अग्रवाल की निर्वाचित होने वाले सांसद को लेकर राय
राया। अप्रैल में होन जा रेह चुनावी महासंग्राम को लेकर राया की जनता ने कमर कस ली है। मंहंगाई और भ्रष्टाचारी से तृस्त जनता के लिए इस बार के चुनाव काफी अहम माने जा रहे है। सत्ता की चाबी फिर से जनता के हाथों में आ गई है। अब बारी है एसे प्रत्याशी को चुनने की जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सके। चुनावी तैयारियों के साथ ही मतदाता प्रत्याशी चुनने की तैयारी में जुट गये है। साथ ही प्रत्याशी पार्टियों की नीतियों और ऐजेंटों पर भी मतदाता की निगाह है। जनता इस बार ऐसा सांसद चाहती है जो जनता को वायदों और घोषणाओं के मकड जाल से निकाला जा सके। हमें ऐसा सांसद होना चाहिए कि हमारे क्षेत्र का विकास कर सके। जब पंजाब केसरी ने बात की तो उन्होनें जाति धर्म के समीकरणों को पैर रखकर विकास के मुद्दों पर ही अपना सांसद चुनने का फैसला सुनाया। वेदराम शर्मा ने बताया है कि हम लोग सांसद इसलिए चुनतंे है कि जो क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे देष के विकास में अपनी भूमिका निभाये। हमें सांसद चुनते समय स्थानीय समस्याओं की तरफ तो देखना ही है। लेकिन देश के जुडे मुद्दांे को भी नहीं भुलाना है। इसलिए इस बार ऐसे सांसद को चुनने की बारी है जो स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं पर हमारा प्रतिनिधित्व करें। चै0 वीरेन्द्र सिंह ने बताया है कि अब तक जो भी जनप्रतिधि बना है उसने किसानों को छला है। किसानों की समस्याओं की सीडी बनाकर कई नेता राजनीति की बुलन्दियों पर पहुॅच गया। लेकिन किसानों की स्थिति आज भी जैसी की तैसी है ना ही उसकी समस्या कम हुई है और नहीं उसकी बेकदरी में कमी हई है। इसबार हमें इस तरह का सांसद चाहिए जो किसानांे की समस्या को दूर करने के प्रति गम्भीर हो। चै0 श्यामवीर सिंह ने बताया है सांसद ऐसा चाहिए जो दशकों से उपेक्षित और देश का पेट भरने वाले किसान की हालत सुधार सके। किसान के लिए न सिंचाई की सुविधा है और न ही मौसम की मार से बचने का कोई उपाय है। जहाॅ खडी फसल को बेरहम मौसम उजाड देता है, वहीं शासन व प्रशासन की उपेक्षा उसे पनपने नहीं देती है। इस बार हमें ऐसा सांसद चाहिए जो क्षेत्र का विकास तो कराए लेकिन किसानों की बात भी सुने। अरविन्द अग्रवाल का कहना है कि चुनावों का सियासी बिगुल बज चुका है हमें ऐसा संासद चाहिए जो शिक्षित हो एवं राया क्षेत्र का विकास कर सके। उसके साथ साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याआंे का निवारण कर सके। हम किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करते हमें ऐसा सांसद चाहिए जो आम आदमी की तरह हमारी समस्याएं सुन सके। और इसका निस्तारण भी कर सके। इस बार हम झूठे वादों के झाॅसों से बाहर निकलना चाहते है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS