अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहें पत्रकार : उपमन्यु
अरूण यादव बने अध्यक्ष, विष्णु शर्मा महामंत्री
वृन्दावन। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं ब्रज प्रेस क्लब की वृन्दावन ईकाई की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को मथुरा मार्ग स्थित वृन्दावन गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें नगर के राजनैतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनो के द्वारा कार्यकारिणी के सदस्यो का स्वागत किया गया।
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन एवं ब्रज प्रेस क्लब की नवगठित वृन्दावन नगर इकाई के शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ महामण्डलेश्वर नवल योगी, महंत फूलडोल बिहारी दास, उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता विधायक प्रदीप माथुर, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम एवं बसपा नेता योगेश द्विवेदी ने ठाकुर बांके बिहारी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान श्री उपमन्यु ने नवागत नगर प्रभारी अनुपम आचार्य, अध्यक्ष अरूण यादव, महामंत्री विष्णु शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी को पद दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री उपमन्यु ने कहा कि पत्रकारों के हितो की रक्षा एवं संगठन की मजबूती के लिए वृन्दावन के पत्रकारो को एकजुट होकर कार्य करना होगा। विधायक प्रदीप माथुर एवं पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज को सही दिशा दिखाने में पत्रकार समाज का विशेष योगदान रहता है। बसपा नेता योगेश द्विवेदी, सपा शहर अध्यक्ष डा.अशोक अग्रवाल, बांके बिहारी प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष नंदकिशोर उपमन्यु एडवोकेट, उच्च न्यायालय के सेवा निवृत न्यायाधीश अनिल शर्मा ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियो को बधाई दी।
इस अवसर पर सीओ सदर आरके गौतम, कोतवाली प्रभारी मुनीष चन्द्र,, सपा नगरध्यक्ष नारायण दास यादव, सपा नेता यदुराज ंिसह यादव, कपिल शर्मा, समाजसेवी रामकिशन अग्रवाल, ग्राम प्रधान मुकेश सारस्वत, कांग्रेज जिलाध्यक्ष सौहन सिंह सिसोदिया, कांग्रेज नगरध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, भाजपा नगरध्यक्ष राजेश पंडित, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुनील चतुर्वेदी एडवोकेटा, बरिष्ठ पत्रकार अनुपम आचार्य, विपिन पाराशर, राजीव अग्रवाल, मनमोहन पारीक,पवन गौतम, महामंत्री विष्णु शर्मा, विपेन्द्र सिंह, मुकुल गौतम, महेश गोस्वामी, सुभाष गोस्वामी, अनुप शर्मा, भगवान सिंह ठाकुर, अभिषेक शर्मा, अंशु गौड, अजय यादव, कन्हैया वर्मा (कल्लू), सौरभ गौतम, मिलन भाटिया, गोपाल शर्मा, लव वर्मा, प्रशांत शर्मा मिंटू, जय प्रकाश गौड, मुरारी लाल शर्मा, बलराम शर्मा, सौरभ गौतम, जहीर आलम आदि के अलावा राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनो के सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Related Items
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
कांग्रेस में मिसफिट और भाजपा में असहज हैं शशि थरूर
क्या भाजपा तलाशेगी नरेंद्र मोदी का विकल्प?