ब्रज महोत्सव - पाँचवा दिन

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 9 अगस्त को तरौली गाँव के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मथुरा जिला प्रोवेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव। उन्होने ब्रज की स्थिति पर चिन्ता व्यक्त करत हुए कहा कि ब्रज की समस्या एक गंभीर समस्या है। बड़े भाग्य से ब्रज में जन्म मिलता है। ऐसी सभी लोगों की मान्यता है। इसलिए आप अपनी ब्रज संस्कृति बचाने के लिए प्रयास करें और साथ ही नई पीढ़ी में ब्रज भाषा को लुप्त न होने दें। ब्रज भाषा ही आपकी पहचान है। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि हमारा ब्रज नशामुक्त ब्रज बनें। एक वर्ष में ब्रजवासियों का 18 अरब रुपया सिर्फ नशें पर खर्च हो रहा है। यह ब्रज का दुर्भाग्य है। नशे और विषाक्त जल से बीमारियां पर भी एक वर्ष में 30 अरब रुपया खर्च किया जा रहा है। जिससे बचाया जा सकता और ब्रज का विकास किया जा सकता है। चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी ने कहा कि मानव का एकमात्र उद्देश्य भगवान को प्राप्त करना है और उद्देश्य को प्राप्त करने में शरीर साधन रूप है और उसे स्वस्थ रखने के लिए प्रकृति के पाँचों तत्वों को शुद्ध रखना आवश्यक है। इसलिए जल, हवा, पृथ्वी, आकाश को प्रदूषित नहीं करना हमारा धर्म है। आज के पावन अवसर पर हम संकल्प लेकर जायेंगे कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कारवान बनायेंगे और कोई ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे पर्यावरण सन्तुलन न बिगड़े। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्ट्रीय सचिव अजय शर्मा, छाता तहसील अध्यक्ष मूलचन्द्र सिसौदिया, हरियाणा प्रदेश महासचिव रविन्द्र फौजदार, अरविन्द गोयल, श्रीदास प्रजापति, रोहताश कुमार, सुरेश चन्द्र, महेश गिरि, कल्याण दास, लाल बाबा, राधाचरण दास, लोचन दास आदि उपस्थित थे।  

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. बाबा बटेश्वर नाथ धाम से जुड़ी हैं सैकड़ों कहानियां

  1. ‘पागल बाबा’ और उनके मंदिर की अजब कहानी

  1. जीवनभर श्रमिक कल्याण में लगे रहे वीवी गिरि




Mediabharti