आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 21 अगस्त को गोविन्द मठ वृन्दावन में नरी गाँव के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान यमुना रक्षक दल के जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह के नेतृत्व में नरी गाँव के 20 युवाओं की टीम बनाई गई। जो ग्राम सुधार एवं ग्राम विकास एवं आदर्श गाँव बनाने के लिए कार्य करेगी। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि प्रदूषित जल के कारण प्रत्येक गाँव में 25 लोग कैंसर से पीडि़त होकर मर रहें हैं एवं पूरे जिले के अन्दर प्रदूषित जल पीने से प्रतिवर्ष 25 हजार की संख्या में लोग कैंसर से मर रहे हैं। इस भयंकर बीमारी की रोकथाम के लिए यमुना की शुद्धिकरण एवं कुण्ड-सरोवर का संरक्षण आवश्यक है। चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मानव की सोच अर्थ केन्द्रित हो जाने के कारण वह सिर्फ अपना हित देखता हुआ पेड़ों को काट रहा है। जबकि पेड़ हमारी जीवनदायनी है। स्वार्थ के कारण वर्तमान का मनुष्य तालाबों, कुण्डों को प्रदूषित और उन पर लगातार अतिक्रमण कर रहा है। जिसके कारण कुण्डो व सरावरो का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है और जल संकट गहरा रहा है। उसके अन्दर मानवीय, नैतिक एवं धार्मिक मूल्यो को अपने जीवन में स्थान न देने कारण सर्व समाज का हित ध्यान में रखते हुए कार्य नहीं कर रहा है। जिसके कारण आपसी प्रेम व भाईचारा समाप्त हो गया है और पर्यावरण पूरी तरह प्रदूषित हो गया है। जिससेे सभी प्राणीओं का जीवन संकट में है। अतः हमें अपने सोच को नीति और धर्म केन्द्रित बनाकर अपने सोच को विकसित करना होगा। तभी इन विकराल समस्यायों का समाधान संभव है। गाय पर मंथन करते हुए बताया गया कि पिछले समय में भारतीय कृषि हल बैल होने के कारण कृषि गाय पर निर्भर थी। ट्रेक्टर से कृषि कार्य होने कारण बैलों की उपयोगिता समाप्त हो गई। इसलिए गाय समाज उपेक्षित हो गई। इसकी महत्ता पुनः अपने रूप में आये उसके लिए गाय की दूध की गुणवत्ता का प्रचार एवं उसके मूत्र के औषिधीय गुण का उपयोग रोगों के निवारण में व्यापक रूप से होने पर लोग उसकी उपयोगिता समझे। तभी गाय की रक्षा हो सकती है।
इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सलाहकार सोहन लाल आचार्य, राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, राष्ट्रीय सचिव अजय शर्मा, जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, महेशानन्द लाल बाबा, मुनेन्द्र कुमार यादव, दर्शन सिंह, राजेन्द्र सिंह, दिगम्बर सिंह, कुमारी अंजली, कल्याण दास बाब, महेश गिरि, आदि उपस्थित रहे।






Related Items
भारतीय रेलवे प्लेटफार्मों पर स्थानीय विरासत के दमदार दर्शन
महादेव के दर्शन मात्र से ही यहां मिलती है सभी पापों से मुक्ति...
मंज़िल यदि ‘यमराज दर्शन’ है, तो सड़कों पर क्यों करें अरबों का खर्च…!