ब्वॉयफ्रेंड ने सोनम कपूर को दिया ये खास गिफ्ट

ब्वॉयफ्रेंड ने सोनम कपूर को दिया ये खास गिफ्टबॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आजकल अपनी लव लाइफ को लेकर सोशल मीडिया में छाई हुई है। सांवरिया गर्ल सोनम एक साल से दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट कर रही हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो तो कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रही है। हाल ही में सोनम ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपनी डिजाइनर ड्रेस के साथ एक जैकेट पहने नजर आ रही हैं। ये खूबसूरत जैकेट उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि आनंद ने तोहफे में दी है। इस बात की जानकारी खुद सोनम ने सोशल मीडिया पर दी है। दरअसल सोनम की दोस्त मसाबा गुप्ता ने उनसे कहा मुझे इस जैकेट की जरूरत है। इस पर सोनम ने यह जैकेट देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये जैकेट आनंद आहूजा ने गिफ्ट की है। अब सोनम के लिए ये जैकेट इतनी खास है तो भला वो इसे कैसे किसी और को दे सकती हैं। सोनम और आनंद की एक फोटो हाल ही में काफी चर्चा मे थी। इस फोटो में सोनम और उनके परिवार के साथ आनंद भी नजर आए। फोटो में सोनम ने आनंद का हाथ थामा हुआ था। बता दें सोनम, करीना कपूर के साथ फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। 

 

साभार-khaskhabar.com

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login