भंसाली की अगली फिल्म में हो सकती है देसी गर्ल

भंसाली की अगली फिल्म में हो सकती है देसी गर्लइन दिनों हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में जुटी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा पिछले दिनों हॉलीवुड मूवी बेवॉच को पूरा करने के बाद एक महीने के लिए भारत आई थी। यहाँ उन्होंने अपने कुछ पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के साथ-साथ कुछ निर्देशकों से अगली फिल्मों पर विचार विमर्श किया। कहा जा रहा है कि उन्हें निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म की कहानी और अपना किरदार पसन्द आया है और सम्भवत: प्रियंका की अगली हिन्दी फिल्म संजय लीला भंसाली की ही होगी।

बाजीराव मस्तानी के बाद प्रियंका चोपडा की एक ही हिन्दी फिल्म ‘जय गंगाजल’ प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म के बाद उन्होंने कोई दूसरी हिन्दी फिल्म साइन नहीं की है। इन दिनों वे पुन: अमेरिका में हैं जहां वे अपने हॉलीवुड धारावाहिक ‘क्वांटिको सीजन 2’ को पूरा करने में जुटी हुई हैं। 

आगामी दो माह में वे अपने इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगी। कहा जा रहा है कि इसके बाद ही वे अपने हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों की घोषणा करेंगी। उनकी हॉलीवुड फिल्मों को लेकर भी सक्रियता जारी है। उनके पास कई प्रस्ताव हैं अब देखना यह है कि वे ‘बेवॉच’ के बाद कौनसी अगली फिल्म साइन करती हैं।  

 

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login