भागवत हर समय कृष्ण का दर्शन कराती है : नवीनभाई गोस्वामी

भागवत हर समय कृष्ण का दर्शन कराती है : नवीनभाई गोस्वामीमथुरा । वृन्दावन परिक्रमा मार्ग कालीदह स्थित श्रीमद् भागवत धाम आश्रम पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ से भागवताचार्य नवीनभाई गोस्वामी ने कहा कि कृष्ण प्राप्ति का साधन श्रीमद्भावगत है। भगवान का दर्शन अल्प समय के लिए होता है परंतु भागवत हर समय कृष्ण का दर्शन कराती है। उन्होंने कहा वे धन्य हैं जिन्होंने भारत भूमि में जन्म लिया है। भागवत कथामृत का प्रवाह स्वर्ग लोक एवं इंद्रलोक में नहीं है। मानव-शरीर की प्राप्ति का फल भागवत प्राप्ति है। इस अवसर पर डा. पीडी पाटिल, भाग्यश्री पाटिल, ब्रजभूषण दुबे, डा. ज्योति दुबे, श्रीकांत शुक्ला, गिरीश गोस्वामी आदि उपस्थित थे।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti