भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कलाम को अर्पित की श्रद्धांजलि

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने भरतपुरगेट स्थित कैम्प कार्यालय पर देष के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रृद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि समारोह में अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा प्रदेश मंत्री मौ. रियाजुद्दीन ने डा. कलाम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डा. कलाम एक बहुत ही संस्कारी और अनुशासन का नियमित रूप से पालन करने वालों में से थे। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा है साथ ही उन्होने कलामजी के जीवन के संघर्षों के बारे में भी बताया कि वे प्रतिदिन सुबह चार बजे उठ कर गणित का ट्यूशन पढ़ने जाया करते थे। उसके बाद वहाॅ से 5 बजे लौटने के बाद अपने पिता के साथ नमाज पढ़ते, फिर घर से तीन किलोमीटर दूर स्थित धनुषकोड़ी रेलवे स्टेशन से अखबार लाते और पैदल घूम-घूम कर बेचते। ब्रजक्षेत्र प्रभारी जहीर अब्बास जैदी ने बताया कि डा. कलाम का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता जैनुल आब्दीन एक नाविक थे। उनके पिता पाॅच वक्त के नमाजी थे और दूसरों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। 

जिलाउपाध्यक्ष बाजुद्दीन एडवोकेट ने बताया कि डा. कलाम भारत के एक विशिष्ट वैज्ञानिक थे, जिन्हें 40 से अधिक विश्वविद्यालयें और संस्थानों से डाॅक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हो चुकी है। जिला मीडिया प्रभारी मौ. साहिल ने बताया कि डा. कलाम बच्चों और युवाओं के बीच अत्यधिक लोकप्रिय थे। उनका जीवन हम सबके लिए एक प्रेरणा व मार्गदर्षन है। श्रद्धांजलि देने वालों में वरिष्ट भाजपा नेता मु. निज़ाम, मौ. इरफान, परवेज, शकील, नगराध्यक्ष मौ. इकबाल, अलफरहान, अलताफ, अबरार, शरीफ, सिराज, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने यूं बताया कुलीन और शरीफ पुरुष में अंतर...

  1. जब इकबाल ने मौलवी को किया पानी-पानी

  1. पाकिस्तानी सेना को शक, नवाज शरीफ ने लीक कराई मतभेद की खबर




Mediabharti