मथुरा। जनपद में बे-मौसम हुई बारिश से किसानो की फसलों को भारी नुकसान हुआ और किसानो की आलू, लाहा, गंेहू की फसलों को नुकसान हुआ कर्ज में डुबकर किसान नुकसान को बर्दाशत नही कर पा रहा है। अपनी फसलों के नुकसान को लेकर प्रदेश के कई किसान परेशान होकर आत्म हत्या तक कर चुके है। किसानों के नुकसान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा0 डी0पी0 गोयल के नेतृत्व में आज तहसील पर प्रर्दशन कर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें किसानों के सभी प्रकार के ़ऋण माफ किये जानें, किसान को लोन बढ़ाकर दिये जाने, पूर्व मे ली गई क्रोप लोन को माफ किये जाने, दुधारु मवेशी खरीदने के लिया गया ऋण माफ किये जाने, किसानों के विधुत, ट्यूबेल के बिल माफ किये जानें आदि मांगों को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर मांग की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 डी0पी0 गोयल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बृज क्षेत्र प्रभारी जहीर अब्बास जैद़ी, बाल किशन पाठक, ब्रजेन्द्र नागर, रवीन्द्र पाण्डे, मुकेश खण्डेलवाल, ठा0 ओम प्रकाश, डा0 डीएन गौतम आदि शामिल थे।






Related Items
हम सबके अंदर प्रकाश विद्यमान है...
सिक्खों ने मनाया प्रकाश पर्व
पेंशनरो की हर समस्याओं का समाधान किया जायेगा : रवीन्द्र कुमार