दौसेरस में पुलिस बल के साथ चैंकिंग अभियान चलाती एसएसपी
गैंगवार की गाज गिरी पुलिस पर, एसएसपी ने किये 1 दरोगा व 4 सिपाही सस्पैण्ड
चोरी के 6 टैक्टर और 23 बाइकों का जखीरा किया जब्त
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गाॅव दौसेरस में विगत दिनों हुए गैंगवार में तिहरे हत्या काण्ड को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी ने आज एक दरोगा और चार सिपाहियों को सस्पैंड किया है। बुधवार को थाना क्षेत्र के गाॅव जतीपुरा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समय दौसेरस गाॅव के दो गुटों में जमकर गैंगवार हुई और गोलियो की तड़ तडाहट गॅूजी। लेकिन घटना स्थल से करीव 7 सात किलों मीटर की दूरी पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यवस्था पुलिस अधिकारी घटना की ओर कोई ध्यान नही दे पाये और घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना घटित होने से दो दिन पूर्व ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को गाॅव में तनाव होने की सूचना भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नही लिया। तिहरे हत्या काण्ड की घटना होने के काफी समय बाद पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर मय फोर्स के पहुॅचेे और हल्का इंचार्ज और बीट सिपाहियों से घटना की जानकारी की तो कोई जबाब नही मिल सका। वही एसएसपी मंजिल सैनी ने लापरवाही बरतने को लेकर हल्का इन्चार्ज धर्मेश कुमार यादव एवं बीट सिपाही सतीश, जोगेन्द्र यादव, इस्तियाक अली, रामनरेश यादव के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए सस्पैंड कर दिये है। वही गैंगवार की घटना को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी ने तिहरे हत्याकाण्ड एवं विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे अपराधियों की धर पकड के लिये शनिवार को जनपद भर के पुलिस अधिकारियों के काफिले के साथ दौसेरस पहुॅच कर अपराधियों के घर ताबड तोड दविश दी। जहाॅ अपराधी तो नही मिले लेकिन पुलिस ने बडी संख्या में चोरी की करीब दो दर्जन मोटर साईकिल व 6 टैक्टर पकडे। जिन्हे गोवर्धन थाने लाया गया है। पुलिस कार्यवाही की जानकारी देते हुए एसएसपी मंजिल सैनी बताया कि गाॅव में हल्का इंचार्ज और बीट सिपाहियों की लापरबाही सामने आई है। जिनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए सस्पैंड किया है। दौसेरस में 18 हिस्ट्री शीटर और विभिन्न मुकदमों के वांछित और गत दिनों तिहरे हत्या काण्ड में फरार चल रहे अपराधियों की धर पकड के लिये दौसेरस में दबिश दी है। जल्द ही अपराधियों को पकड जेल भेजा जायेगा। गाॅव में एक कम्पनी पीएसी कई थाना अध्यक्ष व सीओं सदर की तैनाती कर दी गई है। दविश में एसएसपी मंजिल सैनी एसपी सिटी शैलेन्द्र पाण्डेय सीओ अनिल यादव, सीओ प्रीति प्रियदर्शनी महिला एसओं विपिन चैधरी एसओं महावन, हाईवे, मगोर्रा, गोवर्धन, फरह, गोविन्द नगर, लक्ष्मीनगर, सैकडों काॅस्टेवल के साथ पीएसी जवान मौजूद रहे।






Related Items
खून, रिश्वत और नाइंसाफी के दलदल में फंसी है भारत की पुलिस व्यवस्था!
‘असुरक्षित वातावरण’ और ‘औपनिवेशिक पुलिस’ है मानवाधिकारों के लिए खतरा
ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था में करने चाहिए बुनियादी बदलाव