मथुरा महोत्सव के विरोध में सांसद हेमा मालिनी की अर्थी निकाल पुतला फूंका

सांसद हेमा मालिनी की अर्थी निकालते इण्टक कार्यकर्ता

मथुरा। सांसद हेमा मालिनी द्वारा बारिश के कारण बर्बाद हुए किसानों व विकास कार्यों की अनदेखी कर अक्षयपात्र परिसर में कराए जा रहे मथुरा महोत्सव से दुःखी दर्जनों इंटक कार्यकर्ताओं ने वृन्दावन में सांसद की अर्थी निकालकर चिरघाट पर अंत्येष्टी की।

प्रदर्शनकारी हेमा मालिनी के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि चुनावों के दौरान हेमा मालिनी ने किसानों के बीच जाकर वोट मांगे थे और बड़े-बड़े वायदे किए थे लेकिन अब जीत जाने के बाद वह सबकुछ भूल गई हैं। लोगों का कहना है कि सांसद जनपद के किसानों के दर्द व विकास कार्यों से दूर हो नाच गाने के कार्यक्रमों के आयोजन में लगी हुई हैं। लोगों का मानना है कि दर्जनों किसान सदमे से मर चुके हैं। झाड़ू लेकर फोटो खिंचाने के बाद आज तक सफाई की तरफ मुड़कर नहीं देखा गया। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इतना ही नहीं, अभी तक केंद्र से किसानों को राहत दिलवाने के लिए कुछ नहीं किया गया लेकिन लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर ब्रज महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। सभी लोगों ने एकजुट होकर आगे भी इसका विरोध करने का फैसला किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांसद हेमा मालिनी के अथक प्रयासों से इसकी प्रक्रिया आगे बढी: चैध्री लक्ष्मी नारायण

  1. सांसद हेमामालिनी कल रखेंगी गोपालबाग की आधर शिला

  1. दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आई सांसद हेमामालिनी




Mediabharti