मथुरा। थाना कोतवाली इलाके के चैकी बाग बहादुर के पास पंजाब नेशनल बैंक हे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के मुकेश कुमार मीना बैंक से दस लाख रूपये विभागीय कार्य के लिए निकाल कर जा ही रहे थे की रोड क्रॉस करने के दौरान दो बाइक सवार बदमाशो ने रूपये से भरा थैला छीन लिए और फरार हो गए बैंक से मात्र 50 कदमो की दूरी पर चैकी बाग बहादुर भी हैं मुकेश अपनी सरकारी जीप से सुबह पंजाब नेशनल बैंक पहुँचा और साथ में गाडी का डाइवर भी था। अब दिन दहाड़े हुई इस घटना से अपराधियो के मंसूबो से साफ पता लगता है की प्रदेश में सत्ताधारी सरकार और उसकी पुलिस का खौफ कितना अपराधियो को हैं आये दिन होने वाली घटनाओं से आम जन मानस में भी भय की स्थिति हैं अपराधी दिन प्रतिदिन घटनाओ को अंजाम दिए जा रहे हैं। लूट की सूचना शहर मे आग की तरह फैल गयी लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटना स्थल का मुआयना किया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही एसपी सिटी ने बदमाशो की तलाश के लिए तीन टीमे लगा दी गयी है। लूट की घटना की जल्द खुलासा करते की बात कही जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह वन रक्षक मथुरा एमके मीना, वन रक्षक पदम सिंह के साथ अपनी सरकारी गाड़ी संख्या यूपी 32 एन 4144 में सौंख अड्डे स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहंुचे जब वे बैंक से दस लाख रूपये निकालकर सड़क पार रहे थे तभी चैकी बाग बहादुर की तरफ से आते दो बाइक सवार लुटोरों ने उनके हाथ से रूपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गये। सूचना पर इलाका पुलिस सहित पुलिस अधीक्ष नगर क्षेत्राधिकारी नगर और कोतवाली प्रभारी स्थल पर पहंुच गये और घटना की पूरी जानकारी ली। इस सम्बन्ध में वन क्षेत्राधिकारी एमके मीना ने बताया कि दो बाइक सवार युवक पीछे से आये और बैग को लूटकर ले गये। उनके साथ रहे वन रक्षक पदम सिंह का कहना था कि पीछे बैठा लुटेरा आसमानी सफेद चैक की शर्ट पहने हुये था। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों और एक पास के होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एसपी सिटी आलोक प्रयदर्शी ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिये चार टीमों का गठन कर दिया गया लुटेरे शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। दिन-दहाड़े हुई लूट की घटना से सारे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।






Related Items
इसलिए याद रखे जाएंगे अनंत कुमार
कोलकाता मेडिकल कॉलेज का दौरा करते हुए स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे
प्यार का खुमार और ‘श्रवण कुमार’