मथुरा वृंदावन के चहुंमुखी विकास के लिए तत्पर हूं: योगेश

बसपा की बैठक में मंचासीन पार्टी प्रत्याशी पं. योगेश द्विवेदी, मुख्य अतिथि विक्रम सिंह, पूर्व अध्यक्षा पुष्पा शर्मा आदि पार्टी कार्यकर्ता  बसपा की बैठक में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब 

विप्र समाज के दर्जनों युवाओं ने बसपा की ग्रहण की सदस्यता 

मथुरा।  बहुजन समाज पार्टी की ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य सहित अन्य समस्त समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को डैम्पीयर नगर में आयोजित की गई। जिसमें बसपा प्रत्याशी पं. योगेश कुमार द्विवेदी के समर्थन में विप्र समाज के दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इससे पूर्व संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एवं काशीरामजी के चित्रपट पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के अलीगढ़ आगरा मंडल के कॉर्डीनेटर विक्रम सिंह, आगरा मंडल कॉर्डीनेटर संघरतन सेठी, गिर्राज प्रसाद गोला, वृंदावन की पूर्व नगरपालिका चेयरमैन पुष्पा शर्मा ने माल्यार्पण कर नमन किया। बैठक में मुख्य अतिथि विक्रम सिंह ने कहा कि बसपा सभी वर्गों और समाजों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, बसपा सुप्रीमों बहिन मायावती ने हमेशा गरीबों एवं विकास के मुद्दों को लेकर राजनीति की है, वहीं उन्होंने मथुरा-वृंदावन विधान सभा के प्रत्याशी पं. योगेश कुमार द्विवेदी के संबोधन मेें कहा कि अगर मथुरा की जनता श्रीद्विवेदीजी को एक मौका देंगे तो संभवतरू बसपा सुप्रीमों उन्हें मंत्री पद से भी नवाज सकती है, इससे क्षेत्र का अभूतपूर्ण विकास होगा। वहीं बसपा प्रत्याशी योगेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि वह जनता की हर समस्या का निदान करने के लिए उनके साथ खड़े हैं, जनता की समस्या का निदान कराना उनका परम कर्तव्य है। बैठक में आगरा मंडल प्रभारी संघ रतन सेठी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में जात-पात से उठकर पं. योगेश कुमार द्विवेदी राजनीति करते है, और उनकी यही खसियत उन्हें सभी से अलग और जिम्मेदार बनाती है। वृंदावन की पूर्व चेयरमैन पुष्पा शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से बसपा सरकार में बसपा सुप्रीमों ने वृंदावन के विकास के लिए साढ़े तीन सौ करोड़ रूपए दिए थे, उसी तरह अगर मथुरा-वृंदावन के लोगों ने योगेश द्विवेदी का साथ दिया तो मथुरा वृंदावन के समग्र विकास को कोई नहीं रोक सकता। इस मौके पर बसपा के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला महामंत्री योगेश कुमार, कोषाध्यक्ष अत्ताउल्ला रहमान, पूर्व लोकसभा प्रभारी सौरभ द्विवेदी और वरिष्ठ बसपा नेता एम पाठक मौजूद रहे। 

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अनिश्चितता के भंवर में फंसा है बसपा का भविष्य

  1. आम आदमी पार्टी के लिए अब यह है आगे का रास्ता...

  1. चमन शर्मा का राष्ट्रीय सवर्ण दल से इस्तीफा, बनाएंगे नई पार्टी




Mediabharti