बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इन दिनों एक नई खबर के लिए चर्चा में है। अपको बता दें कि इससे पहले मल्लिका पर पेरिस अटैक की खबरों को लेकर चर्चा में थी। हालांकि उन्होंने अपनी बहादुरी दिखाते हुए अपना बचाव भी किया था। हाल ही में बॉलीवुड के गलियारे में मल्लिका की शादी को लेकर कई तरह की खबरें आ रही है। मल्लिका अपने फ्रेंच बॉयफ्रेंड साइरिस आॅक्जेनफेंस से काफी दिनों से डेट कर रही थी। वहीं अब आई खबरों की मानें तो मल्लिका ने गुपचप तरीके से अपने फ्रेंच बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। इसके साथ इन खबरों में यह भी कहा कि गया की मल्लिका शायद ही भारत वापस आएंगी। डीएनए की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि मल्लिका ने इसी साल मई में कांस ट्रिप के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। वो फ्रांस में ही सैटल होने की तैयारी में हैं। मल्लिका घर बसाने की तैयारी में हैं और वो फ्रेंच कुकिंग क्लासेज भी ले रही हैं। मल्लिका को आखिरी बार फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में देखा गया था। फिल्म में मल्लिका के साथ ओम पुरी, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। ये दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और काफी लंबे समय से मल्लिका फिल्मों और इंडिया से दूर हैं। सिरिल एक बिजनसमैन हैं, जो रियल एस्टेट का काम देखते हैं। वहीं इन खबरों का खंडन करते हुए मल्लिका का सोशल मीडिया पर कहना है कि ये खबरें झूठी है। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मल्ल्किा ने अपने ट्वीट में कहा कि कृप्या अफवाह पर विश्वास न करें। मैने कोई गुपचुप तरीके से शादी नहीं की है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
‘शादी’ बन गई है ख़ुदकुशी की एक ख़ामोश वजह…!
शादी समारोहों में झलक रहा है समाज का विकृत चेहरा..!
शादी के बाद उठाएं ये पांच कदम, हमेशा रहेंगे खुश...