मां बनने वाली हैं करीना कपूर ?

मां बनने वाली हैं करीना कपूर ?सैफ अली खान से विवाह करने के बाद से ही करीना कपूर खान के मां बनने की अफवाहों के समाचार आते रहते हैं। इन अफवाहों का नतीजा सिफर होता है, हां न चाहते हुए भी करीना कपूर खान चर्चाओं में जा आती हैं। बिना किसी काम के भी चर्चा मिलना सितारों की व्यस्तता को दर्शाता है। ऐसी ही अफवाह एक बार फिर उडी है कि करीना कपूर खान मां बनने वाली हैं। 

 

इस बार पहले की तरह करीना कपूर खान ने अभी तक इस अफवाह का कोई जवाब या खण्डन नहीं किया है। वरना पहले वे तुरन्त मीडिया को बुलाकर कह देती थी कि वे अभी मां नहीं बनने वाली हैं या इस बारे में तो सैफ ही जाने। समय-समय पर उनके मां बनने की अफवाहें जोर पकड़ती रही हैं और एक बार फिर कहा जा रहा है कि सैफ और करीना का पहला बच्चा आने वाला है। करीना प्रेगनेंट हैं और फिल्म साइन करना उन्होंने बंद कर दी है। पिछले दिनों करीना को डॉक्टर के यहां देखा गया तभी से अफवाहों को बल मिल गया है। अब यहां यह नहीं कहा जा सकता कि वे किस डॉक्टर से मिलने गई थीं। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि यह सिर्फ अफवाह है और कुछ नहीं। 

  

 

साभार-khaskhabar.com 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. 'सूबेदार' में 'तेजाब' के 'मुन्ना 'की याद दिलाते हैं अनिल कपूर

  1. ‘महाशक्ति’ बनने के लिए भारत को करने होंगे ये उपाय...

  1. गुमराह करने वाली कहानी है इंदिरा और मोदी की तुलना




Mediabharti